फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Police did not find any clue in the murder of Etmadpur's youth

Firozabad News: एत्मादपुर के युवक की हत्या में पुलिस को नहीं मिले सुराग

Thu, 11 May 2023 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 11 May 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Police did not find any clue in the murder of Etmadpur's youth
एत्मादपुर के युवक की हत्या में पुलिस को नहीं मिले सुराग
विज्ञापन

मोबाइल की अंतिम लोकेशन व कॉल डिटेल पर कर रही जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला। एत्मादपुर के युवक की हत्या के मामले में पुलिस मोबाइल की अंतिम लोकेशन व मोबाइल कॉल के आधार पर जांच में जुटी है। अभी तक पुलिस को युवक की हत्या के कोई सुराग नहीं मिले हैं। पुलिस के सामने युवक की हत्या क्यों की गई, उसकी बाइक, मोबाइल कहां गए सभी अनसुलझे प्रश्न खड़े है।
आगरा के थाना एत्मादपुर अंतर्गत गांव छिरवाई निवासी राधा किशन 28 सोमवार शाम छह बजे घर से पल्सर बाइक से एत्मादपुर बालों की कटिंग करवाने निकला था। उसके बाद मंगलवार सुबह उसका शव थाना टूंडला के गांव रूधऊ मुस्तकिल के समीप यमुना किनारे पानी निकालने वाली पंप से बंधा मिला था। उसकी हत्या की गई थी।
विज्ञापन

परिजन किसी से भी रंजिश न होने की बात कह रहे हैं, फिर भी पुलिस विविध पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस को न तो उसकी पल्सर बाइक मिली और न ही मोबाइल फोन। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार का कहना है कि पुलिस की मृतक के मोबाइल की अंतिम लोकेशन, कॉल डिटेल के आधार पर अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed