फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Police could not find son, victim sent letter to PM, CM

पुलिस नहीं खोज पाई बेटा,पीड़ित ने पीएम,सीएम को भेजा पत्र

Sun, 10 Oct 2021 12:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Police could not find son, victim sent letter to PM, CM
फिरोजाबाद। चार वर्ष से गायब बेटे की तलाश में उसका पिता भटकने को मजबूर है। पीड़ित पिता ने देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के साथ देश व प्रदेश के प्रमुख अधिकारियों को पत्र भेजकर न्याय दिलाने एवं घटना की सीबीआई जांच कराए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि शिकायत किए जाने के बाद भी उनका निस्तारण मनमाने ढंग से कर दिया जाता है।
विज्ञापन

फिरोजाबाद के थाना उत्तर के जैननगर खेड़ा निवासी मुकेश कुमार उपाध्याय ने कहा कि 25 सितंबर 2017 से उसका बेटा कपिल उपाध्याय गायब है। काफी खोजबीन करने के बाद नहीं मिला था। पीड़ित पिता ने पुत्रवधू अल्का (कपिल की पत्नी) और कपिल के साले के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। मामले की विवेचना थाना उत्तर पुलिस की थी। बाद में मामला सीबीसीआईडी को हस्तांतरित कर दिया गया था।
विज्ञापन

पीड़ित पिता का आरोप है कि पुलिस एवं सीबीसीआईडी की टीम ने आरोपियों की बिना गिरफ्तारी के अपनी रिपोर्ट लगा दी। उन्होंने कहा कि मानवाधिकार आयोग तक ने माना कि मामले की विवेचना पुलिस से सही ढंग से नहीं की। आरोप है कि शिकायतों का निस्तारण मनगढ़ंत ढंग से पुलिस करती रही है। पुलिस ऐसा करके आरोपियों को बचाने का काम कर रही है। पीड़ित ने मामले की सीबीआई जांच कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed