फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Police could not catch the person who embezzled Rs 2.5 lakh

Firozabad News: ढाई लाख की टप्पेबाजी करने वाले को नहीं पकड़ सकी पुलिस

Tue, 12 Mar 2024 11:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 12 Mar 2024 11:00 AM IST
विज्ञापन
Police could not catch the person who embezzled Rs 2.5 lakh
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र में 10 फरवरी को आगरा एक पार्टी का भुगतान करने के लिए जा रहे कार सवार से युवक ने टप्पेबाजी कर ढाई लाख रुपये का चूना लगा दिया था। मामले को एक महीने से अधिक का समय बीत चुका है। पुलिस अभी तक टप्पेबाजों की तलाश नहीं कर सकी है। सुहागनगर के सेक्टर दो निवासी रूपेंद्र कुमार गुप्ता 10 फरवरी को अपने पुत्र शिवम के साथ आगरा जा रहे थे। करीब 11 बजे सुहागनगर बिजली घर पर बिल भरने के लिए गए। इसी दौरान एक युवक शिवम से बोला कि गाड़ी के इंजन से ऑयल टपक रहा है। शिवम गाड़ी से उतरकर देखने गया। उसके बाद गाड़ी को दिखाने एक मिस्त्री के पास पहुंचे। वहां जाकर देखा कि रुपयों से भरा बैग गाड़ी से गायब था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। एक महीने से अधिक का समय बीत गया है, लेकिन पुलिस मामले का खुलासा नहीं कर सकी है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने अपनी औपचारिकताएं पूरी कर ली थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed