फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   police cactch the lootera with stolen jwellry

पुलिस के हत्थे चढ़़ा लुटेरा, लूट के जेवरात बरामद

Wed, 23 Oct 2019 12:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 12:25 PM IST
विज्ञापन
police cactch the lootera with stolen jwellry
थाना उत्तर पुलिस द्वारा पकडा गया लुटेरा अनुराग। - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। थाना उत्तर पुलिस ने कौशल्या नगर में मां-बेटे से लूटपाट करने के आरोपी को झील की पुलिया मरघटी के पास से सोमवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बाइक, एक तमंचा, लूटे गए सोने के जेवरात को बरामद किया है।
विज्ञापन


एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि थाना उत्तर क्षेत्र के कौशल्यानगर में दो माह पूर्व तमंचे के बल पर मां-बेटे के साथ लूटपाट की गई थी। विरोध करने पर युवक को तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया गया था। पुलिस तभी से मामले के खुलासे में जुटी थी। सोमवार को सूचना पर एसएचओ उत्तर केडी शर्मा, उप निरीक्षक बिजेंद्र सिंह, अनिल कुमार व टीम के साथ झील की पुलिया से परशुराम कालोनी की ओर जाने वाले रास्ते पर छिप गए।
विज्ञापन


इस दौरान बाइक पर युवक को आता देखकर पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस पर आरोपी युवक ने पुलिस को देखते ही फायरिंग कर दी। पुलिस ने घेराबंदी करके आरोपी युवक अन्नू उर्फ अनुज उर्फ अनुराग निवासी शंभूनगर शिकोहाबाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से अपाचे बाइक, एक तमंचा 315 बोर, एक कारतूस, एक हार, एक अंगूठी बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी प्रबल प्रताप ने बताया कि लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले अन्नू उर्फ अनुराग पर दस हजार रुपये का इनाम एसएसपी की ओर से घोषित किया गया था। पूछताछ में आरोपी ने विभवनगर में उद्योगपति पवन जैन के साथ लूट की कोशिश, नगला सिंघी क्षेत्र में लूटपाट की घटना को अंजाम देने की बात कबूल की। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी पर जानलेवा हमला, लूट के आठ मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed