फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Police arrested two robbers, looted Mangalsutra recovered

Firozabad News: पुलिस ने दो लुटेरे दबोचे, लूटा हुआ मंगलसूत्र बरामद

Sat, 25 Feb 2023 06:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 25 Feb 2023 06:27 PM IST
विज्ञापन
Police arrested two robbers, looted Mangalsutra recovered
पुलिस ने दो लुटेरे दबोचे, लूटा हुआ मंगलसूत्र बरामद
विज्ञापन

शादी समारोह से लौटते समय अलग-अलग स्थान से दो महिलाओं से की थी लूट
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। शादी समारोह से घर लौट रही महिलाओं से हुई लूट का एसपी ग्रामीण ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटे गए मंगलसूत्र बरामद कर लिए। पुलिस ने दो लुटेरों को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया।

एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह ने बताया कि 22 फरवरी को शादी समारोह से घर लौट रही दो महिलाओं से पल्सर सवार युवक मंगल सूत्र लूट कर फरार हो गये थे। प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्र अपनी टीम के साथ लुटेरों की तलाश कर रहे थे। 25 फरवरी को सुबह टीम ने स्टेशन रोड पर सुभाष पार्क के समीप से दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से दो मंगल सूत्र जिसमें पैंडल पीली धातु के बरामद किये हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि जो मंगलसूत्र बरामद हुए हैं उनको मालगोदाम और नेहा गेस्ट हाउस के पीछे से लूटा था। पकड़े गए युवकों ने बताया कि उनका एक साथी फरार है, जिसके पास लूट में प्रयुक्त बाइक है। पुलिस ने पकड़े गये युवकों के नाम शानू निवासी जग्गा चौराहा और सूरज निवासी प्रताप कॉलोनी अंबा जिला मुरैना मध्य प्रदेश बताया है। जबकि भागे हुए साथी का नाम दीपू निवासी हारका पुरा अंबा मुरैना मध्य प्रदेश बताया।पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया। जबकि फरार युवक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed