फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   police arrested four vicious smugglers including woman In Firozabad and one crore charas recovered

महिला सहित चार शातिर तस्कर गिरफ्तार: एक करोड़ की चरस बरामद, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर करते थे तस्करी

Mon, 03 Apr 2023 09:07 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 03 Apr 2023 09:07 PM IST
सार

फिरोजाबाद में पुलिस और एसओजी टीम ने महिला सहित चार अंतरराष्ट्रीय स्तर के तस्तरों को गिरफ्तार किया है। यह नेपाल से चरस लेकर लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के रास्ते दिल्ली जा रहे थे। इनके कब्जे से एक करोड़ की चरस बरामद हुई है।

विज्ञापन
police arrested four vicious smugglers including woman In Firozabad and one crore charas recovered
फिरोजाबाद में महिला सहित चार शातिर तस्कर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त चेकिंग के दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मादक पदार्थों की तस्तरी का भंडाफोड किया है। पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी में संलिप्त चार लोगों को पकड़ा है। इन तस्करों में एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने करीब एक करोड़ कीमत की नौ किलोग्राम चरस, मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

विज्ञापन


एसएसपी आशीष तिवारी के निर्देश पर सिरसागंज थाना पुलिस और एसओजी की टीम ने सोमवार को लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर चेकिंग की। चेकिंग के दौरान एक्सप्रेसवे स्थित अंडरपास के नीचे से चार लोगों को पकड़ा। इन लोगों के पास करीब एक करोड़ रुपये की कीमत की नौ किलोग्राम चरस बरामद की। अभियुक्तों के साथ एक महिला शीला निवासी नवलपुरा योगापट्टी, जिला बेतिया को भी पकड़ा। 

विज्ञापन

पुलिस इनके शरणदाताओं की तलाश में जुटी

पुलिस की नजरों से बचने के लिए शातिर तस्कर महिला को अपने साथ रखते थे। पुलिस ने सभी चारों अभियुक्तों मुस्लिम मियां निवासी नेपाल, अरबाज खान निवासी कालिंदी विहार आगरा और मनीष राठौर निवासी कालिंदी विहार आगरा के पास से एक मोटर साइकिल, तीन मोबाइल फोन और 5000 की नकदी बरामद की है। पुलिस इनके शरणदाताओं की तलाश में जुट गई है। सभी के स्थानीय जिले में भी संपर्कों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल-बिहार बार्डर के रास्ते से करते थे प्रवेश

एसपी कार्यालय में वार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक रणविजय सिंह ने बताया कि पकड़े गए चारों अभियुक्त अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चरस की तस्करी में संलिप्त हैं। लंबे समय से यह काम कर रहे हैं। पकड़े गये अभियुक्त और उनके कई अन्य साथी नेपाल से सटी बिहार की सीमा से देश में प्रवेश करते हैं। बरामद की गई चरस की सप्लाई दिल्ली एनसीआर में देनी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed