फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Police arrested five robbers while planning robbery

डकैती की योजना बनाते हुए पुलिस ने पांच लुटेरे किये गिरफ्तार

Tue, 25 Jan 2022 08:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 08:06 PM IST
विज्ञापन
Police arrested five robbers while planning robbery
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान डकैती की योजना बनाते हुए पांच लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की बाइक, चार तमंचे के साथ ही चार दिन पूर्व अतुल गारमेंट से तमंचे के बल पर लूटे गए कपड़े भी बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण डॉ. अखिलेश कुमार ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 24 जनवरी की रात थाना पुलिस गश्त पर थी, तभी कांशीराम कॉलोनी के तिराहे पर रखे खोखे के पीछे पांच युवक छिपे दिखाई दिए। ये लोग डकैती की योजना बना रहे थे। पुलिस ने घेराबंदी कर पांचों को दबोच लिया।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने अपने नाम विपिन उर्फ विपिन ठाकुर निवासी गांधी मार्केट नई बस्ती सोणपुरी थाना कोतवाली शहर एटा, रानू निवासी मेहराबाद यदुवंश कंपाउंड, सोनू ठाकुर निवासी मंदिर के पास गुलाबबाड़ी मोहल्ला शंकरपुरी, नीरज निवासी नगला किला और मुन्नेश कुमार यादव निवासी न्यू यादव कॉलोनी शिकोहाबाद बताया। उन्होंने बताया कि पकड़े गये लुटेरों के कब्जे से लूटी गई तीन जींस, एक इनर और एक जैकेट और चार तमंचों के अलावा घटना में प्रयुक्त अपाचे बाइक बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed