फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   All 12 nomination papers found valid upon scrutiny; withdrawal of candidature today.

Firozabad News: जांच में सभी 12 नामांकन पत्र पाए गए सही, नाम वापसी आज

Tue, 25 Aug 2026 01:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 25 Aug 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
All 12 nomination papers found valid upon scrutiny; withdrawal of candidature today.
टूंडला। बार एसोसिएशन टूंडला के वार्षिक चुनाव के लिए सोमवार को निर्वाचन अधिकारियों की देखरेख में सभी नामांकन प्रपत्रों की गहनता से जांच की गई। जांच में सभी नामांकन सही पाए गए।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी सलीम खां और सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि सभी प्रत्याशियों के आवेदन पत्र सही पाए गए। इस तरह विभिन्न पदों पर अपनी दावेदारी प्रस्तुत करने वाले प्रत्याशियों में अध्यक्ष पद के लिए दिलीप पचौरी, भंवर सिंह सोलंकी एवं माधव सिंह बघेल हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए रामकृष्ण शर्मा एवं सुरेश कुमार, सचिव पद के लिए दीपक कुमार रिछारिया एवं अवनीश यादव हैं। वहीं, सहसचिव पद के लिए अखंड प्रताप सिंह, अविनेश पाल सिंह एवं भाव सिंह निषाद, कोषाध्यक्ष पद के लिए उमाशंकर निषाद एवं दिगंबर सिंह हैं।
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को नाम वापसी का समय तय किया गया है। दो सितंबर को मतदान कराया जाएगा। शाम को मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed