{"_id":"6a8c9dd178d21b7ecc0dd311","slug":"barawafat-procession-tomorrow-route-diversions-to-remain-in-effect-firozabad-news-c-169-1-mt11005-183053-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: बारावफात का जुलूस कल, रूट डायवर्जन रहेगा लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: बारावफात का जुलूस कल, रूट डायवर्जन रहेगा लागू
Tue, 25 Aug 2026 01:08 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बारावफात पर निकलने वाले जुलूस के चलते यातायात पुलिस ने बुधवार के लिए सुबह 5 बजे से शाम 5 बजे तक रूट डायवर्जन जारी किया है। इस दौरान शहर के अंदर भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। बिल्टीगढ़, आशफाबाद, जैन मंदिर, सुहागनगर, सोफीपुर और जरौली कट से वाहनों को नए बाईपास, बंबा चौराहा व जलेसर अंडरपास की ओर डायवर्ट किया जाएगा। आशफाबाद व रसूलपुर कट से शहर की तरफ सभी वाहन बंद रहेंगे। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग कर सहयोग करने की अपील की है।
विस्तृत डायवर्जन प्लान, नए बाईपास से गुजरेंगे भारी वाहन
1. बिल्टीगढ़ चौराहा: बिल्टीगढ़ चौराहे से मक्खनपुर होते हुए शहर की तरफ आने वाले सभी भारी वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे। ऐसे सभी भारी वाहनों को नए बाईपास से होकर निकाला जाएगा।
2. आशफाबाद चौराहा व रसूलपुर कट: आशफाबाद चौराहे तथा रसूलपुर कट से जाटवपुरी और नगलाबरी होते हुए शहर की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। हल्के व भारी वाहन आसफाबाद से पुराना बाईपास से बम्बा चौराहा होते हुए नए बाईपास से अपने गंतव्य को जाएंगे।
विज्ञापन
3. जैन मंदिर चौराहा: जैन मंदिर चौराहा से गांधी पार्क की तरफ जाने वाले हल्के और भारी वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
4. सुहागनगर चौराहा: सुहागनगर चौराहे से जैन मंदिर चौराहे की तरफ भारी वाहनों का जाना पूरी तरह बंद रहेगा।
5. सोफीपुर चौराहा: सोफीपुर चौराहे से शहर के अंदर की तरफ भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः बंद रहेगा।
6. जरौली कट: जरौली कट से भारी वाहन शहर क्षेत्र में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। यह वाहन नए बाईपास से होते हुए शिकोहाबाद व इटावा की तरफ गुजरेंगे। शहर में आने वाले वाहन बेदी की पुलिया से जलेसर अंडरपास होकर आ सकेंगे।
जुलूस-ए-मोहम्मदी के मार्गों का नगर निगम और करबला कमेटी ने किया निरीक्षण
फिरोजाबाद। जुलूस-ए-मोहम्मदी की तैयारियों को लेकर नगर निगम की टीम और करबला कमेटी ने शहर के दोनों प्रमुख जुलूस मार्गों का निरीक्षण किया।
निगम के जेई अजीत कुमार सिंह, करबला कमेटी के अध्यक्ष हिकमत उल्ला खान, हाफिज अरशद रजवी, मौलाना अनवार हुसैन रजवी व सूफी जमील नासिर अबरारी ने रसूलपुर और दक्षिण क्षेत्र के जुलूस मार्गों का जायजा लिया। इस दौरान बारिश से सड़कों पर बने गड्ढे, जलभराव, खुले मैनहोल और खराब स्ट्रीट लाइट्स को चिन्हित कर नोट कराया गया। नगर आयुक्त ने सभी समस्याओं को जुलूस से पूर्व निस्तारित कराने का आश्वासन दिया है।