{"_id":"671501b10ae83d43310d1310","slug":"police-arrested-aunt-in-firozabad-who-got-her-niece-misdeeds-by-her-lover-2024-10-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: प्रेमी के सामने नाबालिग भतीजी का जिस्म परोसने वाली बुआ गिरफ्तार, आरोपी अभी भी फरार; तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: प्रेमी के सामने नाबालिग भतीजी का जिस्म परोसने वाली बुआ गिरफ्तार, आरोपी अभी भी फरार; तलाश जारी
Sun, 20 Oct 2024 08:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 20 Oct 2024 08:30 PM IST
सार
सुहागनगरी में प्रेमी से भतीजी के साथ दुष्कर्म कराने वाली बुआ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दुष्कर्म का आरोपी अभी फरार है। घटना एक माह पूर्व की है। पिता ने संपूर्ण समाधान दिवस में बहन व उसके प्रेमी के विरुद्ध शिकायत कराई थी।
विज्ञापन
woman demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक माह पूर्व बुआ ने नाबालिग भतीजी को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर प्रेमी से दुष्कर्म कराया था। मामले में पुलिस ने पीड़िता की बुआ को गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने पिता के साथ संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराई थी। दुष्कर्म करने वाला बुआ का प्रेमी अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
टूंडला कोतवाली क्षेत्र निवासी किशोरी अपनी बुआ के घर माता-पिता के साथ रह रही थी। किशोरी के पिता का आरोप है कि उसकी उनकी बहन के आगरा कालिंदी बिहार निवासी अभय धाकरे के साथ नाजायज संबंध है। 22 सितंबर को बहन का प्रेमी अभय टूंडला आया था। तब बहन ने उन्हें व उनकी पत्नी को एक कमरे में बंद कर दिया था।
विज्ञापन
उनकी पुत्री को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया था। उसके बाद बहन की मदद से अभय ने उनकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया था। मामले में पिता ने संपूर्ण समाधान दिवस में पुत्री को साथ लेकर शिकायत दी थी, जिस पर उनकी रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इसके बाद से ही दोनों फरार हो गए थे।
रविवार को पुलिस ने दुष्कर्म पीड़िता की आरोपी बुआ को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी अनुज राणा का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इस मामले में कार्रवाई करते हुए बुआ को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के प्रेमी की तलाश की जा रही है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।