{"_id":"64b680a1c716d0b56b067007","slug":"poisoners-targeted-four-youths-in-firozabad-looted-their-belongings-and-fled-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: परदेश से लौट रहे हैं..तो सावधान! आपके धन पर है लुटेरों की नजर, 4 युवकों को लूटा, अलग-अलग चौराहों पर फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: परदेश से लौट रहे हैं..तो सावधान! आपके धन पर है लुटेरों की नजर, 4 युवकों को लूटा, अलग-अलग चौराहों पर फेंका
Tue, 18 Jul 2023 05:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 18 Jul 2023 05:38 PM IST
सार
परदेश से घर लौट रहे हैं..तो सावधान! हो जाइए। क्योंकि आपके धन पर लुटेरों की नजर है। फिरोजाबाद में लुटेरों ने चार युवकों को लूटा और चारों को अलग-अलग चौराहों पर फेंका।
विज्ञापन
रोडवेज बस में सवार होते यात्री (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में मंगलवार की सुबह दिल्ली से घर लौट रहे चार युवकों का सामान घर पहुंचने से पहले ही लुट गया। उनकी आंख खुली तो वह अस्पताल में थे। तीन युवक एक साथ दिल्ली से निकले थे, जबकि एक युवक अलग आया था। लूटने के बाद लुटेरों ने उन्हें अलग-अलग चौराहे पर फेंक दिया और फरार हो गए।
विज्ञापन
घटना की शिकोहाबाद थाना क्षेत्र की है। थाना क्षेत्र के मैनपुरी चौराहा, नौशेहरा स्थित पेट्रोल पंप और नौशेहरा ओवरब्रिज तथा एटा चौराहे के पास एक-एक युवक बेहोशी की हालत में पड़े मिले। लोगों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस व एंबुलेंस को दी। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से युवकों को अस्पताल भेजा गया। इन्हें इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- UP News: कमरे में पत्नी के साथ था प्रेमी, हलचल सुन पहुंच गया पति; दृश्य देख खो बैठा आपा....किया ये हाल
विज्ञापन
सूचना पर एसएसआई तेजवीर सिंह अस्पताल पहुंचे। उन्होंने होश आने पर युवकों से पूछताछ करके जानकारी ली। उन्होंने अपने नाम क्रमशः ब्रजेश निवासी- गढ़ी दानसहाय, थाना नसीरपुर, प्रमोद कुमार, निवासी-मोहनीपुर और पिंकी-निवासी गागई, थाना मक्खनपुर तथा विकास बताया।
यह भी पढ़ें- UP: पिता के सामने बेटे ने ब्लेड से काट लिया गला, गिरकर तड़पने लगा, मची चीख पुकार...वजह जानकर पुलिस भी हैरान
ब्रजेश ने बताया कि वह, प्रमोद और पिंकी साथ में दिल्ली में हलवाई का काम करते हैं। तीनो छुट्टी लेकर घर आ रहे थे। उनके पास सामान, नकदी और मोबाइल थे। लुटेरे सारा सामान लेकर फरार हो गए। वहीं विकास इन लोगों से अलग आ रहा था। थाना प्रभारी हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि चार युवक अलग-अलग अचेतावस्था में मिले थे। उनसे बात करके लुटेरों के बारे में जानकारी की जा रही है।