फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   son slits his throat with blade in Firozabad Furious with father scolding

UP: पिता के सामने बेटे ने ब्लेड से काट लिया गला, गिरकर तड़पने लगा, मची चीख पुकार...वजह जानकर पुलिस भी हैरान

Tue, 18 Jul 2023 04:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 18 Jul 2023 04:42 PM IST
सार

फिरोजाबाद में पिता के सामने बेटे ने ब्लेड से गला काट लिया। इसके बाद वह वहीं गिरकर तड़पने लगा। घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। वजह जानकर पुलिस भी हैरान रह गई। 

विज्ञापन
son slits his throat with blade in Firozabad Furious with father scolding
Blade

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पिता ने कर्ज लेकर नशा करने पर बेरोजगार बेटे को डांटा तो उसने ब्लेड से अपना गला काट लिया। इसके बाद वह गिरकर चीखने लगा। चीख सुनकर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। गांव के लोगों ने कहा कि बेटे कह वजह से आए दिन घर में कलह मची रहती है। ऐसा बेटा होने से अच्छा है न हो।  

विज्ञापन


घटना रसूलपुर थाना क्षेत्र के एलानी नगर की है। यहां का निवासी राहुल (28) कोई काम नहीं करता है। इस वजह से परिजन उससे नाराज रहते हैं। मंगलवार को राहुल की मां पूजा करने के लिए मंदिर गई थी। घर में पिता पप्पू और राहुल थे। इसी बीच किसी बात को लेकर राहुल का अपने पिता से विवाद होने लगा। गुस्से में आकर राहुल ने सेविंग के लिए रखी नई ब्लेड से अपना गला काट लिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: कमरे में पत्नी के साथ था प्रेमी, हलचल सुन पहुंच गया पति; दृश्य देख खो बैठा आपा....किया ये हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह वहीं गिरकर तड़पने लगा। चीख सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को सरकारी ट्रामा सेंटर पहुंचाया। जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। एसओ भगवंत सिंह ने बताया कि युवक नशे का लती है। रोजाना घर में झगड़ा करता है। कुछ कर्ज भी लिया है। इसी बात को लेकर पिता से झगड़ा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed