{"_id":"688bb5106c414b891a02e100","slug":"poets-worshiped-tulsi-and-ram-poetically-firozabad-news-c-169-1-sagr1030-153442-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: कवियों ने की तुलसी और राम की काव्यमय आराधना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: कवियों ने की तुलसी और राम की काव्यमय आराधना
Thu, 31 Jul 2025 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 31 Jul 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
सिरसागंज। राजकीय महिला महाविद्यालय में तुलसी जयंती समारोह के दूसरे दिन राम और तुलसी की आराधना वाली कविताओं के स्वर गूंजे। निबंध प्रतियोगिता के परिणाम भी घोषित हुए। राधा मोहन फरसैया सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया।
तुलसी जयंती महोत्सव में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष रंजना सिंह एवं प्राचार्य प्रो. कांति शर्मा ने माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कवियों ने धर्म, नैतिकता और राष्ट्रीयता की कविताओं से तुलसी और राम को भाव सुमन अर्पित किए। प्रशांत उपाध्याय, उमाशंकर राही, डा मुकेश मणिकांचन, कृष्ण कुमार कनक एवं एलेश अवस्थी ने रचनाएं प्रस्तुत की। वहीं मानस की शिक्षाओं पर हुई निबंध प्रतियोगिता में राधा मोहन सरस्वती विद्या मंदिर की ज्योति गुप्ता को प्रथम, समग्र शाक्य को द्वितीय तथा पलक कुशवाहा को सांत्वना पुरस्कार मिला। जबकि गिरधारी कालेज की ज्योति को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। नव्या एवं पलक सिंह प्रवीण विद्यापीठ, रिशु एमडी जैन इंटर कालेज, जाह्नवी जवाहर नवोदय विद्यालय एवं परी शर्मा क्षेत्रीय इंटर कालेज को भी सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुए। वरिष्ठ वर्ग में राजकीय महिला महाविद्यालय की प्रिया प्रथम रहीं। यशपाल सिंह महाविद्यालय की सोनाली जादौन ने द्वितीय स्थान पाया। बीए प्रथम की खुशनुमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बीए की जानवी, शिफा, संजना, मानसी एवं पुष्पांजलि को सांत्वना पुरस्कार मिले। चेयरमैन रंजना सिंह, संचालन मुकेश मणिकांचन ने किया।