{"_id":"57f561b04f1c1baf2726feb3","slug":"pm-chest-has-increased-56-to-72-inch-raju-bhaiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम का सीना 56 इंच से बढ़कर 72 का हुआ : राजू भैया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम का सीना 56 इंच से बढ़कर 72 का हुआ : राजू भैया
Amar ujala
Updated Thu, 06 Oct 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
पीएम का सीना 56 इंच से बढ़कर 72 का हुआ : राजू भैया
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा के सांसद राजवीर सिंह और पूर्व सांसद एसपी सिंह बघेल ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
खैरगढ़ के एसजीएम इंटर कालेज में हुई सभा
एटा के सांसद राजवीर सिंंह उर्फ राजू भैया ने कहा है कि प्रदेश में चल रही चाचा-भतीजे की सरकार में गुंडा माफिया हावी हैं। इस जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकना है। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पीएम मोदी का सीना 56 इंच से बढ़कर 72 का हो गया है। वह बुधवार को एसजीएम इंटर कालेज के मैदान में बुधवार को सभा को संबोधित कर रहे थे।
भाजपा सांसद ने कहा कि दरोगा अपराधी से पूछकर धारा लगाते हैं। कार्यकर्ता ऐसे दरोगाओं की सूची बना लें। सरकार आने पर इनको सबक सिखाया जाएगा। किसानों से सवाल किया कि कितने गांवों में बिजली नहीं है। कई ग्रामीणों ने हाथ उठाए तो बोले दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना के तहत सभी गांवों में बिजली पहुंचेगी। ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मुआवजा नहीं बांटने पर चिंता जाहिर करते हुए कहा 70 पैसे केंद्र व 30 प्रतिशत प्रदेश सरकार देती है। चहेतों को मुआवजा बांटा गया। किसान इसका हिसाब 2017 के चुनाव में बराबर करेंगे। जवानों की तारीफ कर सेना का हौसला भी बढ़ाया। भाजपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा सपा शासन में कोई सुरक्षित नहीं बचा। जनता शीघ्र हिसाब बराबर करेगी। संगठन ने छह विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी है। हम सभी को एकजुट होकर अतरौली, अकोला, छर्रा, जसराना, जलालाबाद में भाजपा को जिताना होगा। इस दौरान संजीव यादव पूर्व जिलाध्यक्ष युवक कांग्रेस अपने साथियों के साथ भाजपा में शामिल हुए। देवेंद्र सिंह पूर्व विधायक सोरों, सत्यपाल सिंह राजपूत, मानवेंद्र प्रताप सिंह, अनीता राजपूत, कप्तान सिंंह राजपूत, राम गोपाल उर्फ पप्पू लोधी, डा.सत्यपाल राजपूत, पूर्व विधायक रामकिशन ददाजू, शेर सिंह राजपूत ने भी सभा को संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा एवं संचालन अविनाश भोले ने किया।
राजू भैया का फरिहा में स्वागत
फरिहा। खैरगढ़ जाते समय एटा के सांसद राजू भैया का फरिहा में भाजपाइयों ने स्वागत किया। भाजपा नेता सुबोध यादव के नेतृत्व में हुए सम्मान समारोह में सुमित यादव, अमित यादव, श्रीनिवास फौजी आदि शामिल रहे। मैन चौराहा फरिहा पर क्षेत्रपाल सिंह लोधी, सुनील राजपूत, पूर्व प्रधान केशव सिंह राजपूत, आरडी सिंह चौहान, भागीरथ सिंह लोधी, अवधेश झा, धर्मेंद्र यादव, जितेंद्र सागर आदि ने स्वागत किया।