फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Plumber brutally beaten near FM Garden City Marriage Home

Firozabad News: एफएम गार्डन सिटी मैरिज होम के पास प्लंबर की बेरहमी से पिटाई

Tue, 02 Jun 2026 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 02 Jun 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Plumber brutally beaten near FM Garden City Marriage Home
टूंडला। थाना क्षेत्र के अलीनगर कैंजरा निवासी मजदूर विजय सिंह बीते 31 मई को फिरोजाबाद हाईवे स्थित एफएम गार्डन सिटी मैरिज होम में प्लंबर का काम करने गए थे। आरोप है कि काम खत्म कर लौटते समय गेट नंबर दो पर तैनात गेटमैन सनी (निवासी पचमान, थाना नारखी) ने उन्हें रोककर गाली-गलौज की। विजय सिंह द्वारा विरोध करने पर आरोपी गेटमैन ने अपने पांच अन्य साथियों को बुलाकर उन पर हमला कर दिया और बेरहमी से पीटकर लहूलुहान कर दिया। वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिस पर टूंडला थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह ने बताया कि एक नामजद और पांच अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed