फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Playing with the future of the youth in the name of the job on the question asked in the House Sadar MLA

नौकरी के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ पर सदर विधायक ने सदन में पूछे सवाल

Wed, 24 Feb 2016 08:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Wed, 24 Feb 2016 08:37 PM IST
विज्ञापन
Playing with the future of the youth in the name of the job on the question asked in the House Sadar MLA
बेरोजगार नौजवानों को भ्रमित कर विदेश में आकर्षक नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाली कंपनियों के खिलाफ मुद्दा विधानसभा में गूंजा। सदर विधायक ने फीरोजाबाद के युवक को मलेशिया में नौकरी दिलाने के नाम पर हुए उत्पीड़न का मामला उठाया, तो प्रशिक्षण दिलाकर नौकरी का वादा करने वाली भ्रामक कंपनियों पर लगाम कसने की मांग भी की। इस पर सरकार ने माना कि विगत वर्ष ऐसे 28 मामले दर्ज हुए जिनमें 75 अभियुक्त नामजद हुए और 53 के खिलाफ कार्रवाई भी हुई।
विज्ञापन

मंगलवार और बुधवार को सदर विधायक मनीष असीजा ने विधानसभा में युवाओं के साथ नौकरी के नाम हुई धोखाधड़ी का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि विगत दिनों फीरोजाबाद के निवासी अनिल राठौर और इंद्रजीत राठौर को मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने के नाम पर मलेशिया भेजा गया था। वाराणसी की उत्कर्ष मेरीटाइम एकेडमी ने इन्हें प्रशिक्षण दिलाने की बात कहते हुए लाखों रुपये लिया था। इसके बाद इन युवकों को वहां ले जाकर उत्पीड़न किया गया। विधायक ने बताया कि कंपनी ने कई टुकड़ों में लाखों रुपये वसूले फिर इन युवकों को घर वापस लाने के लिए भी अतिरिक्त पैसा मांगा।  वहीं, दूसरी ओर उन्होंने प्रदेश में इस प्रकार से चलने वाली अन्य कंपनियों के गिरोह के बारे में भी बताया। सरकार ने माना कि ऐसे गिरोह पर शिकंजा कसा जाएगा और कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 बताते चलें कि पूर्व में जिला उद्योग केंद्र ने भी रोजगार के नाम पर कंपनी ने युवाओं से छल किया था। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में कौशल विकास मिशन के फर्जी नियुक्ति पत्र थमा कर युवाओं को बाद में डिसक्वालीफाई कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदन में यह रहा सरकार का जवाब
पंजीकृत अभियोगों की संख्या 28
नामजद 72
प्रकाश में आए 3
गिरफ्तार 28
हाजिर अदालत 15
गलत पाए गए  10


जर्जर आवासों का होगा निर्माण, सीएम दी रजामंदी
जिले के स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए विधायक मनीष असीजा ने विधान सभा के प्रथम सत्र में बुधवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समक्ष मुद्दा उठाया। साथ ही उन्होंने मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की भी मांग की।
 स्वास्थ्य कर्मचारियों के जर्जर पडे़ आवासों को नए बनाने के लिए जिला स्वास्थ्य समिति पहले ही प्रस्ताव शासन को भेज चुकी है। विधायक असीजा ने मुख्यमंत्री से पूछा कि स्वास्थ्य कर्मचारियों की जर्जर हालत में पड़ी बिल्डिंग कभी भी गिर सकती है। इसके जवाब में  मुख्यमंत्री ने नए भवनों के निर्माण को अपनी रजामंदी दे दी। उन्होंने कहा कि नगर निगम में स्वास्थ्य अधिकारी का पद रिक्त चल रहा है। कब तक तैनाती होगी। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में चिकित्सकों की कमी का हवाला देते हुए जल्द ही तैनाती करने का आश्वासन दिया।


आसफाबाद में रखा जाएगा 160 एमवीए का ट्रांसफार्मर
गर्मी के आने और विद्युत की निर्बाध आपूर्ति के लिए अब आसफाबाद विद्युत केंद्र की क्षमता का विस्तारीकरण होगा। वहां रखे 100 एमवीए के ट्रांसफार्मर को हटाते हुए 160 एमवीए का ट्रांसफार्मर रखा जाएगा। सदर विधायक मनीष असीजा के पत्र पर विद्युत कारपोरेशन के चेयरमैन संजय अग्रवाल ने इस पर स्वीकृति दी है। वहीं, मनीष असीजा ने टूंडला में 132 केवी विद्युत उपकेंद्र की धीमी गति पर रोष जताया। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि 31 मार्च तक कार्य पूर्ण हो जाएगा। नगर की विद्युत कटौती पर भी सवाल खडे़ कर दिए। मुख्यमंत्री ने जवाब में कहा कि बिजली अधिकारियों को निर्देश दिए है कि विशेष परिस्थितियों में आकस्मिक कटौती अत्यंत कम मात्रा तक सीमित रखी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed