फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   plastic, mask, dengers, for helth, firozabad

सेहत के लिए खतरा बन सकते हैं प्लास्टिक मिक्स कपड़े से बने मास्क

Wed, 10 Jun 2020 06:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
plastic, mask, dengers, for helth, firozabad
फिरोजाबाद। कोरोना वायरस से बचाव के लिए मास्क का उपयोग करने की गाइडलाइन जारी हुई तो तेजी से डिमांड भी बढ़ी। जिन यूनिट में कॉटन के थ्री लेयर मास्क बनाए जाते थे, वो नाकाफी साबित होने लगे। ऐसे में बाजार में नए मास्क आ गए हैं। ये प्लास्टिक मिक्स नॉन वोवन कपड़े से बनाए जाते हैं। इस कपड़े का उपयोग पॉलीथिन बंद होने के बाद सामान लाने के लिए किया जाता था।
विज्ञापन

हैरत की बात ये है कि ये मास्क मेडिकल अप्रूव हुए बिना ही बाजार में उतर गए। चिकित्सकों का कहना है कि प्लास्टिक मिक्स नॉन वोवन कपड़े से बने ये मास्क बिना मानकों को पूरा किए बन रहे हैं। इससे फायदा कम बल्कि सांस से जुड़ी बीमारियों का खतरा ज्यादा है। वहीं, कीमतों के नाम पर उपभोक्ताओं से मनमुताबिक दाम वसूले जा रहे हैं।
विज्ञापन

यह है फार्मूला
सर्जिकल मास्क बनाने के लिए नॉन वोवन फैब्रिक कपड़ा चाहिए। थ्री प्लाई सर्जिकल मास्क में से दो प्लाई इसी कपड़े के होते हैं। जबकि तीसरी प्लाई मेलब्रान फिल्टर की होती है। यह नॉन वोवन फैब्रिक से महंगा होता है। इससे इंफेक्शन का खतरा कम रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सक की राय
सेवार्थ संस्थान ट्रॉमा सेंटर के न्यूरोसर्जन डॉ. निमित गुप्ता ने बताया कि चिकित्सक भी कपड़े के बने थ्री लेयर मास्क का इस्तेमाल करते हैं। प्लास्टिक मिक्स कपड़े के मास्क से चेहरे को ही नुकसान होता है। इस मास्क को लगाने के बाद थोड़ी देर बाद ही घुटन होने लगती है। छोटे कण श्वांस के अंदर जाने पर नुकसान पहुंचाते हैं। लंबे समय मास्क लगाने पर झुर्री निकलती हैं।

- मास्क और थर्मामीटर की कालाबाजारी हमने नहीं होने दी है। प्लास्टिक मिक्स कपड़े के मास्क कहीं बिक रहे हैं तो उसके लिए निरीक्षण करेंगे। मास्क के थोक रेट नियंत्रित होने से फुटकर भाव भी गिरे हैं। - सुनील कुमार, ड्रग इंस्पेक्टर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed