{"_id":"60d8bda58ebc3e9ec7470502","slug":"plants-are-being-protected-with-sticks-instead-of-tree-guards-firozabad-news-agr4975685132","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्री-गार्ड की जगह डंडों से की जा रही है पौधों की सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्री-गार्ड की जगह डंडों से की जा रही है पौधों की सुरक्षा
विज्ञापन
फिरोजाबाद। ऑक्सीजन की कमी का दंश झेल चुकी सुहागनगरी को हराभरा बनाने के लिए नगर निगम द्वारा हरसंभव प्रयास किए जा रहे है। पार्कों के साथ सड़क के बीच बने डिवाइडरों और अन्य स्थानों पर पौधारोपण किया जा रहा है। हालांकि इस बार पौधों को सुरक्षित रखने के लिए ट्रीगार्ड के स्थान पर नगर निगम ने डंडे लगवा दिए है।
नगर निगम द्वारा गांधी पार्क, भारत माता पार्क, सुभाष तिराहा से लेकर स्वामी विवेकानंद चौराहा तथा नालबंद चौराहा से लेकर रसूलपुर थाने तक सड़कों के बीच बने डिवाइडरों पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए हैं। इन पौधों को पशुओं से बचाने के लिए नगर निगम द्वारा ट्री गार्ड के स्थान पर डंडे लगा दिए गए है।
डंडों के सहारे सड़क के बीच बने डिवाइडरों पर लगे पौधों से सुरक्षा की जा रही है। गांधी पार्क के सामने पड़े मैदान में भी डंडों के सहारे पौधों की रक्षा की जा रही है। हालांकि प्रतिवर्ष पौधों की सुरक्षा के लिए नगर निगम द्वारा ट्रीगार्ड लगाए जाते हैं। इसके पीछे विभागीय अधिकारियों का कहना है कि ट्रीगार्ड पौधे से कई गुना अधिक महंगा पड़ता है। इसलिए डंडों को लगवाया गया है।
विज्ञापन
ट्री गार्ड के लिए जल्द टेंडर खोला जाएगा। डंडों के स्थान पर ट्रीगार्ड लगाकर पौधों की सुरक्षा की जाएगी।
अतुल पांडेय एक्सईएन निर्माण विभाग