फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Plantation of 31 lakh 62800 saplings in Suhagnagari

सुहागनगरी में 31लाख 62800 पौधों का रोपण

Sun, 04 Jul 2021 11:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Plantation of 31 lakh 62800 saplings in Suhagnagari
फिरोजाबाद। पौधरोपण जन आंदोलन-2021 के तहत रविवार को जिला मुुख्यालय, तहसील, ब्लॉक, ग्राम और नगर पंचायत स्तर पर 31 लाख, 62, 800 पौधों का रोपण किया गया। अभियान का आगाज जसराना स्थित पवरई में नहर किनारे पौधरोपण के साथ किया गया। दबरई स्थित उद्यान विभाग की पौधशाला में स्मृति वन की भी स्थापना की गई।
विज्ञापन

वृक्षारोपण जन आंदोलन अभियान के तहत रविवार को जिले से पंचायत स्तर पर पौधरोपण अभियान चला गया। शासन द्वारा नामित पर्यवेक्षक राजेद्र पेंसिया ने सिविल लाइन स्थित वन और उद्यान विभाग की पौधशाला में आंवला के पौधे रोपे। उन्होंने पौधरोपण अभियान की समीक्षा के साथ अभिलेखीय जांच भी की।
विज्ञापन

एक जुलाई से सात जुलाई तक चलने वाले अभियान के तहत जसराना नहर के दोनों ओर झालगोपाल पुर से लेकर नंदपुर तक 25 किमी के परिधि में 21 हजार से ज्यादा पौधे रोपे गये। कार्यक्रम में डीएम चंद्र विजय सिंह, सीडीओ चर्चित गौड़, सांसद चंद्रसेन जादौन, विधायक मनीष असीजा, रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी ने आम, अमरूद, जामुन आदि प्रजातियों के पौधे रोपे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान में जिले की सभी 564 ग्राम पंचायत भवनों और नजूल की भूमि आदि पर स्मृति वन की स्थापना कराई गई। कार्यक्रम में डीएफओ स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव, एक्सईन सिंचाई धर्मेंद्र कुमार, डीडीओ राजेश कुरील, पीडी देवेंद्र प्रताप, डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा, कृषि अधिकारी रविकांत सिंह, एसडीएम सदर राजेश कुमार मौजूद रहे।
जिला प्रशासन और वन विभाग ने रविवार को अभियान के तहत कुल 31लाख, 62, 800 पौधों का रोपण किया। इनमें वन विभाग द्वारा 14 लाख 68, 535 पौधे एवं अन्य विभाग द्वारा कुल लक्ष्य के सापेक्ष 16 लाख, 54, 265 पौधों का रोपण किया गया।
स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव डीएफओ
---
नगर निगम-इफको आदि संस्थाओं ने भी रोपे पौधे
नगर आयुक्त विजय कुमार ने बताया कि पौधरोपण अभियान के तहत नगर निगम की ओर से शहर के 10000 पौधों का रोपण कराया गया। विभिन्न संगठनों एवं सार्वजनिक क्षेत्र की उवर्रक निर्माता संस्था इफको के बीके निगम और कृभको के अफसरों ने ग्राम पंचायतों में पौधों का रोपण किया।
---
इनकी भूमिका रही खास-
पौधारोपण अभियान के दौरान कुछ जागरूक प्रधानों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। इनमें शेखनपुर पंचायत में लगाए गए पौधरोपण में प्रधान ओमवीर, रीवा ग्राम पंचायत के प्रधान कमलेश यादव, नगला थना के राजेश यादव, मोढ़ा पंचायत की मिथलेश यादव, रामनिवास यादव, अरांव ब्लाक की कंथरी में प्रधान प्रदीप कुमार ने अहम भूमिका निभाई।
पौधारोपण में शामिल रहे विभाग-
पौधारोपण अभियान में वन विभाग, सिंचाई, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पीडब्ल्यूडी, सेतु निगम, विप्रा, कृषि, कृषि, रक्षा, कोऑपरेटिव, समाज कल्याण, पुलिस, एआरटीओ, उद्योग और श्रम आदि विभाग शामिल रहे।

पुलिस लाइन में एसएसपी सहित अन्य अफसरों ने रोपित किए पौधे
फिरोजाबाद। सघन पौधरोपण अभियान के तहत एसएसपी अशोक कुमार शुक्ल, एसपी देहात डॉ.अखिलेश नारायण सिंह, सीओ सदर हीरालाल कनौजिया के साथ प्रतिसार निरीक्षक ने पौधों को रोपित किया। एसएसपी ने कहा कि शुद्ध ऑक्सीजन एवं पर्यावरण संरक्षित करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधा रोपित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस लाइन ही नहीं बल्कि जिले में सभी थानेदार अपने-अपने क्षेत्र में पौधे रोपित करने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed