{"_id":"5d4dc0078ebc3e6d1426022a","slug":"plantation-in-firozabad-greee-firozabad-news-agr4003240148","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगस्त क्रांति दिवस पर शहर लेकर गांवों तक रोपे गए रोपे गए 12 लाख से अधिक पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगस्त क्रांति दिवस पर शहर लेकर गांवों तक रोपे गए रोपे गए 12 लाख से अधिक पौधे
विज्ञापन
गांधीपार्क मैदान में पौधरोपण करतीं महापौर नूतन राटौर व भारत विकास परिषद की सदस्य महिलाएं।
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। भारत छोड़ो आंदोलन की 77वीं वर्षगांठ के अवसर पर जिले में शुक्रवार को वृहद वृक्षारोपण अभियान की धूम रही। डीएम, सीडीओ के निर्देशन में विभिन्न विभागों व स्वयंसेवी संगठनों ने पौधरोपण किया। अभियान के दौरान लगभग 12लाख, 50 हजार पौधे रोपे गए।
जिला प्रशासन ने इसके लिए चुनावी पैटर्न का सहारा लिया। डीएम चंद्र विजय सिंह, सीडीओ नेहा जैन एवं एडीएम आदित्यप्रकाश श्रीवास्तव आदि आलाधिकारी अभियान की मॉनीटरिंग में जुट गए। वहीं शासन द्वारा नामित श्रमायुक्त सुधीर एस. बोबडे भी सच्चाई जानने जिले में आए।
उन्होंने यूपीएसआईडीसी एवं चंदवार क्षेत्र में वृक्षारोपण के बाद वे सिविल लाइंस स्थित उद्यान विभाग की पौधशाला में पीपल के पेड़ रोप कर पंचबंटी की आधार शिला रखी। मक्खनपुर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने श्रमायुक्त को पौधे भेंट कर स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया। पुलिस लाइन और नगर निगम में भी पौधे रोपे गए।
विज्ञापन
एसएसपी सचिंद्र पटेल, एसपी देहात, महापौर नूतन राठौर रहीं। शुक्रवार को शासन द्वारा संशोधित लक्ष्य 29लाख, 74482 पौधरोपण का लक्ष्य दिया गया। एक माह दस दिन में कुल 30 लाख, 9095 पौधे रोपे गए।
श्रमायुक्त सुधीर एस बोबडे ने कहा कि अभियान के दौरान रोपे गए पौधों का संरक्षण भी किया जाएगा। पौधों की बेरीकेटिंग, जाली लगाने के अतिरिक्त जीओ टैगिंग पर भी ध्यान देंगे।