{"_id":"6904fac3a1521c42ef0113b1","slug":"pharmacists-contract-terminated-staff-nurse-transferred-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-159720-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: फार्मासिस्ट की संविदा खत्म करने का आदेश, स्टाफ नर्स का किया ट्रांसफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: फार्मासिस्ट की संविदा खत्म करने का आदेश, स्टाफ नर्स का किया ट्रांसफर
Fri, 31 Oct 2025 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 31 Oct 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जसराना में प्रसव के दौरान एक महिला की मौत के मामले में स्टाफ नर्स सोनम का दूसरी जगह ट्रांसफर करने के निर्देश दिए गए। वहीं, कोटला पीएचसी पर तैनात फार्मासिस्ट पवन कुमार द्वारा टीबी मरीज का सरकारी उपचार बंद करके प्राइवेट उपचार करने के मामले में जांच के आदेश दिए। जांच में दोषी मिलने पर इनकी संविदा समाप्ति के आदेश दिए गए। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को सीएमओ डा. रामबदन राम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें स्वास्थ्य योजनाओं के विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई।
जननी सुरक्षा योजना के प्रसव में समीक्षा की गई। एफआरयू पर महिला चिकित्सक को निर्देशित किया कि जांच करके प्रसूताओं का स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराएं। इस दौरान डा. केके वर्मा, डा. पवन कुमार, डीपीएम भानु कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
जननी सुरक्षा योजना के प्रसव में समीक्षा की गई। एफआरयू पर महिला चिकित्सक को निर्देशित किया कि जांच करके प्रसूताओं का स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराएं। इस दौरान डा. केके वर्मा, डा. पवन कुमार, डीपीएम भानु कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन