फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   People thronged to do yoga in yoga camps to get healthy body in Firozabad

Yoga Day 2023: योग के रंग में रंगा फिरोजाबाद, ओंकार की ध्वनि हुई गुंजायमान, सुनाया गया प्रधानमंत्री का संदेश

Wed, 21 Jun 2023 05:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 21 Jun 2023 05:35 PM IST
सार

Yoga Day 2023: फिरोजाबाद को लोग योग के रंग में रंगे दिखे। पूरा शहर ओंकार की ध्वनि से गुंजामान हो उठा। इस मौके पर लोगों को प्रधानमंत्री का संदेश सुनाया गया।

विज्ञापन
People thronged to do yoga in yoga camps to get healthy body in Firozabad
Yoga Day 2023: योग के रंग में रंगा फिरोजाबाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में निरोगी काया हासिल करने के लिए अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर पूरा शहर बुधवार की सुबह योग करने उमड़ पड़ा। शहर के हर पार्क, मंदिर परिसर, घर की छतों पर योग का नजारा रहा। सुबह छह से आठ बजे तक जगह-जगह ओंकार की गूंज से परिसर योगमय रहा। बच्चे, युवा, बुजुर्ग सभी आयुवर्ग के लोग योग करते नजर आए। जो स्वस्थ थे वह और जो बीमार थे वह भी स्वस्थ बनने के लिए योग में रमे।

विज्ञापन


जिला प्रशासन द्वारा पुलिस लाइन प्रांगण में आयोजित योग कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद डा.चंद्रसेन जादौन,डीएम डा.उज्जवल कुमार, एसएसपी आशीष तिवारी एवं सीडीओ दीक्षा जैन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित करके किया। जिले के पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ स्कूलों के छात्र-छात्राएं योग करते दिखाई दिए। सांसद डा.चंद्रसेन जादौन ने कहा कि योग से से तन-मन स्वस्थ रहता है और हम तनाव से मुक्त रहते हैं। प्रत्येक व्यक्ति को योग करना चाहिए। 

विज्ञापन

सुनाया गया प्रधानमंत्री का संदेश

एलईडी डिस्प्ले के माध्यम से प्रधानमंत्री का संदेश का सीधा प्रसारण किया गया। योग दिवस का आकर्षक लोगो 'हर आंगन योग अंतराष्ट्रीय योग दिवस' बनाया गया। योगाचार्यों ने 30 योग क्रियाओं को कराया। डीएम डा. उज्जल कुमार ने कहा कि योग हमारी प्राचीन सभ्यता है। विश्व पटल पर स्वीकार किया जा रहा है। संचालन अशोक अनुरागी ने किया। नोडल अधिकारी क्षेत्रीय यूनानी अधिकारी डा. कल्पना गुप्ता, एडीएम अभिषेक कुमार सिंह मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम एवं तहसील की ओर से अटल पार्क में योग कार्यक्रम आयोजित हुआ। मेयर कामिनी राठौर ने योग कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नगर आयुक्त घनश्याम मीणा,महाप्रबंधक जलकल रामबाबू राजपूत, एसडीएम सदर मनोज कुमार सागर आदि थे। आईएमए तथा संघ की ओर से होटल गर्ग में योग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिला कारागार में जेल अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में महिला तथा पुरुष बंदियों को योग क्रियाएं कराई गई। उन्हें योग के लाभ बताए।

ग्रामीणों ने भी किया योग

शहर के सेंट्रल पार्क विभवनगर में योगासन कराए गए। भाजपा महानगर पश्चिम मंडल शक्ति केंद्र कस्तूरबा इंटर कालेज पर योग कराया गया।सुनील टंडन, विशाल मोहन यादव शामिल थे। जिला पंचायत राज अधिकारी नीरज कुमार सिन्हा के निर्देशन में जिले के सभी 564 ग्राम पंचायतों में प्रधान,पंचायत सचिवों के साथ-साथ ग्रामीण योग करते दिखाई दिए।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं प्रभारी जिला जज अवधेश पांडेय के निर्देशन में अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम कारागार तथा सुहागनगर स्थित बालगृह एवं जनपद न्यायालय प्रांगण में योग कराया गया। प्राधिकरण सचिव यजुवेंद्र विक्रम सिंह के अलावा न्यायायिक अधिकारी एवं अधिवक्ता शामिल थे।

जसराना के पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में कार्यकर्ताओं ने योग शिविर लगाया। लोगों ने खुद को निरोग रखने के लिए कई प्रकार के योग किए।भाजपा जिलामंत्री डॉ उम्मेद सिंह राजपूत,नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव गुप्ता, एलडीबी अध्यक्ष नील कमल यादव मौजूद थे।

बारिश के चलते टिनशेड में हुआ कार्यक्रम

फिरोजाबाद। पुलिस लाइन के खुले मंच पर योग दिवस का कार्यक्रम बारिश हो जाने के कारण नहीं हो सका। बुधवार को सुबह पुलिस लाइन प्रांगण में टिनशैड के नीचे योग का मंच सजाया गया। स्कूली छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ाने पर सामने फील्ड में गड्डे बिछवाए गए। ताकि सभी शामिल हो सकें।

धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

शिकोहाबाद में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस नगर में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रशासनिक सहयोग भी रहा। नगर के एक दर्जन स्थानों पर योग कराया गया। लोगों ने योग क्रियाएं सीख कर निरोगी जीवन जीने का मंत्र सीखा।

आवास विकास कॉलोनी स्थित मेजर रामवीर सिंह आईटीआई में राज्यसभा सांसद अनिल जैन की अध्यक्षता में योग दिवस का आयोजन किया गया। राज्य सभा सांसद ने कहा कि योग को प्रतिदिन दैनिक जीवन में लाने से आम आदमी निरोगी जीवन जी सकता है। उन्होंने योग को प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अपनाने की सलाह दी।

योग शिविर में यह लोग हुए शामिल

इस दौरान भाजपा के डॉ.रामकैलाश यादव, ई. रामब्रेश यादव, डॉ.प्रताप सिंह सीए अवधेश पाठक, राजीव गुप्ता, शिवम दीक्षित मौजूद रहे। पाली इंटर कॉलेज में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. निशा अस्थाना के नेतृत्व में योग कराया गया। प्रधानाचार्य रवि मिश्रा, प्रबंध समिति उपाध्यक्ष विपिन पालीवाल, एके कॉलेज के प्रधानाचार्य सत्यप्रकाश शर्मा, डीआर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश यादव, बीडीएम की प्रधानाचार्या स्वहालिया परवीन, ब्लूमिंग बड्स सीनियर सैकेंड्री स्कूल में प्रबंधक राज पचौरी, प्रधानाचार्या सुमन लता पचौरी, बीडीएम गर्ल्स महाविद्यालय में प्राचार्या डॉ. गीता यादुवेंदु, प्रहलादराय टिकमानी सरस्वती इंटर कॉलेज में आरएसएस के जिला प्रचारक मदन शास्त्री और प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र सिसौदिया, पालीवाल महाविद्यालय में उप जिलाधिकारी विवेक मिश्रा, प्राचार्य डॉ.प्रवीण कुमार तहसीलदार हर्षवर्धन, नायब तहसीलदार अवनीश कुमार आदि ने योग किया। नारायण महाविद्यालय में प्राचार्य वीके सिंह के निर्देशन में योग कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed