फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   People power raging on dirt , to promote subversion

बिजली गंदगी पर भड़के लोग, प्रमोशन के लिए तोड़फोड़

Fri, 02 Jan 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 02 Jan 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
People power raging on dirt , to promote subversion
फीरोजाबाद। नए साल का दूसरा दिन आंदोलनों के नाम रहा। रिमझिम बरसात और कड़ाके की ठंड के बीच लोग सड़क पर दिखाई दिए। बिजली संकट से त्रस्त लोगों ने लालऊ फीडर पर जमकर हंगामा किया। यहां ताले डाल दिए और फर्नीचर उठा कर फेंक दिया। सड़क और जर्जर रास्तों की समस्या को लेकर गुस्साई भीड़ ने नगर निगम को घेरा। नगर आयुक्त की गाड़ी को नहीं निकलने दिया। प्रमोशन के मामले को लेकर शिक्षकों ने बीएसए दफ्तर में हंगामा काटा और यहां काम बंद करा दिया।
विज्ञापन


हिमायूंपुर नई आबादी के क्षेत्र सविता नगर में कच्ची गलियों के निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्रीय महिला-पुरुषों ने नगर निगम का घेराव किया। नगर आयुक्त से नोंकझोंक भी हुई। लोगों का कहना था कि हिमायूंपुर में हंस वाहिनी स्कूल के पीछे का सारा क्षेत्र कीचड़ युक्त है। ग्राम पंचायत से नगर निगम का दर्जा मिलने के बाद भी हमें विकास से पूरी तरह वंचित रखा जा रहा है। क्षेत्र में कच्ची गलियों में जलभराव के कारण अब तक पांच बच्चों की मौत हो चुकी है। भाजपा सामाजिक न्याय मोर्चा के महानगर अध्यक्ष मुरारीलाल राठौर ने कहा कि नगर निगम को शहर की जनता की कोई चिंता नहीं है। लोग नगर आयुक्त को मौके पर बुलाने की बात कह रहे थे। इसके बाद नगर आयुक्त रामअवतार रमन नगर निगम पहुंचे। लोगों की उनसे नोकझोंक भी हुई। नगर आयुक्त ने आश्वासन दिया कि क्षेत्र में विकास कार्य कराने को प्रस्ताव बन चुके हैं, शासन से धनराशि मिलते ही कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा। धर्मेंद्र कुमार, रामजीलाल, बृजमोहन, मनोज कुमार, धीरेंद्र, महेश, घनश्याम, राखी, उपदेश, राजवती, सुनीता, कुलदीप, मुकेश, राजवीर, राजू, सोबरन सिंह थे।
विज्ञापन


ऐलानी नगर के लोगों ने रोकी नगर आयुक्त की गाड़ी
आसफाबाद स्थित नई आबादी के क्षेत्र ऐलानी नगर में कच्ची गलियों में जलभराव की समस्या को लेकर लोग नगर निगम पहुंचे। नगर आयुक्त अपने कक्ष से निकल कर जैसे ही गाड़ी में बैठे, तभी आक्रोशित महिलाआें ने हंगामा करते हुए नगर आयुक्त की गाड़ी को रोक लिया। महिलाओं ने कहा कि सड़कों का निर्माण नहीं कराया जा सकता तो गलियों में भरा पानी तो निकला जा सकता है। राजकुमार, दिनेश, सूरजपाल, मोहनबाबू, जयवीर, सोबरन सिंह, शीला, सुनीतादेवी, मोहनी, सुनम, राधेश्याम थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने फूंका बिजली विभाग का पुतला
फीरोजाबाद। शहर में अघोषित विद्युत संकट को लेकर शहर कांग्रेस सेवादल द्वारा सदर बाजार में बिजली विभाग का पुतला दहन कर नारेबाजी की गई। सेवादल अध्यक्ष नुरुलहुदा लाला राइन, बबलू वर्मा, इमरान कुरैशी, दिलशाद, भूरा फारुखी, नदीम कुरैशी, साबिर, अशरफ राइन, जीशान, जयप्रकाश वर्मा थे।


आंदोलित शिक्षकों ने की बीएसए दफ्तर में तोड़फोड़
 प्रमोशन की मांग पर अडे़ प्राथमिक शिक्षक संघ ने कामकाज को सुबह ही बंद करा दिया। उसके बाद सभी शिक्षक कार्यालय के अंदर बैठ गए। बीआरसी पर आयोजित विदाई समारोह से भाग लेकर लौटे कर्मचारियों एवं बीएसए ने देखा तो दफ्तर में लगा कांच का गेट टूटा मिला। कंप्यूटर एवं प्रिंटर भी तोड़ा गया। बीएसए बालमुकुंद प्रसाद ने बताया कि तोड़फोड़ के साथ चतुर्थश्रेणी कर्मचारी के साथ मारपीट की गई है। डीएम को मामले से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed