फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   People of special class entered the house and attacked, four injured

Firozabad News: वर्ग विशेष के लोगों ने घर में घुसकर किया हमला, चार घायल

Sun, 23 Jun 2024 01:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 23 Jun 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
People of special class entered the house and attacked, four injured
वर्ग विशेष के लोगों ने घर में घुसकर किया हमला, चार घायल
विज्ञापन

- पांच नामजद सहित 20 से 30 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज, एक आरोपी गिरफ्तार
- पुत्र से किसी बात को लेकर हो गया था विवाद

संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला। कच्चा टूंडला में दुकान से घर का सामान लेने गए युवक के साथ वर्ग विशेष के लोगों ने मारपीट कर दी। उसे बचाने गए पिता को भी पीटा। जान बचाकर भागे पिता-पुत्र को पांच नामजदों सहित 20 से 30 लाेगों ने हमला कर दिया। बचाव में आई दो महिला सहित चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
शहर के कच्चा टूंडला निवासी ममता देवी का पुत्र पीयूष का मोहल्ले के ही समीर विवाद हो गया। बृहस्पतिवार शाम वह घर से मुहल्ले की ही दुकान पर सामान लेने गया था। इस बीच समीर, आखिल, आदिल, फैजान, इमरान आदि ने उसको पीटा। उसे बचाने गए उसके पिता जितेंद्र को भी पीटा। जान बचाकर पिता-पुत्र छोटे भाई के घर में पहुंचे तो पीछे से आए उक्त युवकों सहित 20 से 30 अज्ञात लोगों ने तलवार, चाकू व लाठी-डंडे, बेल्ट आदि से हमला कर दिया।
विज्ञापन

हमले पिता-पुत्र के अलावा ममता, उसकी देवरानी आदि घायल हो गए। उनकी चीख-पुकार पर आए आसपास के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। ममता देवी ने आरोपी समीर, आखिल, आदिल, फैजान, इमरान सहित 20 से 30 अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी अनुज कुमार का कहना है कि आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। एक आरोपी आदिल को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed