फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   People of Abbas Nagar protested, sloganeering

अब्बास नगर के लोगों का प्रदर्शन, की नारेबाजी

Sun, 31 Oct 2021 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
People of Abbas Nagar protested, sloganeering
रफ़रोजाबाद ! सैलई रोड स्थित अब्बास नगर की गलियो में जलभराव को लेकर नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करत? - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। जलभराव की समस्या से परेशान अब्बास नगर वार्ड नंबर 62 के लोगों ने रविवार को नगर निगम में प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। आक्रोशित लोगों ने कहा कि अब तो रिश्तेदार भी कहने लगे हैं कि मकान कहां बनवा लिया है, जहां आवागमन का रास्ता भी नहीं है। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने जिला प्रशासन और विधायक से गलियों के निर्माण की मांग की।
विज्ञापन

वार्ड संख्या- 62 में मोहल्ला अब्बास नगर, नगला गुलरिया के साथ मोहल्ला हस्मत नगर भी आता है। इसकी आबादी करीब 50 हजार से अधिक है। यहां न तो गलियां है और न ही पानी निकासी का रास्ता। प्लॉटों में जलभराव हो रहा है। ऐसे में लोगों को परेशानी होती है। क्षेत्र में विकास कार्य कराने के लिए क्षेत्र के लोग पिछले चार साल से मांग कर रहे हैं। रविवार को आक्रोशित लोग नगर निगम पहुंच गए। क्षेत्र के आबिद खां, मुनव्वर ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मोहल्ले में 50 से अधिक आवास बन गए लेकिन नारकीय जीवन से अभी तक मुक्ति नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

गलियों के निर्माण के लिए पिछले चार साल से मांग कर रहे हैं। हालांकि कोई सुनवाई नहीं हो रही है। आज तक कोई भी नेता हमारे दुख दर्द बांटने नहीं आया। यहां तक अब तो रिश्तेदार भी हमारे घरों में आने से मना कर देते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सितारा बेगम, निवासी अब्बास नगर
कोई भी जनप्रतिनिधि हमारी सुनवाई नहीं कर रहा है। गलियों के निर्माण के लिए पिछले चार साल से निगम के चक्कर लगा रहे हैं। हालांकि गलियों के निर्माण के लिए नगर निगम द्वारा कोई पहल नहीं की जा रही है।
आबिद खां, निवासी अब्बास नगर
क्षेत्र में न तो बिजली के पोल है और न ही पानी निकासी का रास्ता। गलियां कच्ची पड़ी है। प्लॉटों में पानी भरा है। मच्छरों के प्रकोप के कारण रात को नींद नहीं आती। गरीबों की सुनवाई करने वाला इस सरकार में कोई नहीं है।
कादिर खां, निवासी अब्बास नगर
नगर निगम की लापरवाही के कारण बड़ा हादसा होने से बच गया। बेटे की पांच वर्षीय पुत्री प्लॉट में भरे पानी में डूब गई थी। ये तो समय रहते लोगों ने उसे बाहर निकाल लिया अन्यथा उसकी मौत हो जाती।

आयशा बेगम, निवासी अब्बास नगर
वर्जन
अब्बास नगर के लोग और क्षेत्रीय जनता क्षेत्र की समस्या को लेकर मिली थी। क्षेत्र का निरीक्षण करने के साथ ही गलियों का निर्माण कराया जाएगा।
प्रेरणा शर्मा नगर आयुक्त
........
क्षेत्र में करीब 50 से अधिक गलियां कच्ची है। चार साल में निगम मात्र दो गलियों का ही निर्माण करा सका है। शेष गलियां आज भी कच्ची है। इनके निर्माण के लिए नगर निगम के चक्कर लगाकर थक चुके हैं। बोर्ड की बैठक में कई बार समस्याओं को रखा लेकिन आज तक गलियां नहीं बन सकी।
यास्मीन बेगम, पार्षद वार्ड नंबर-62
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed