{"_id":"60cdf6818ebc3ec8516b137b","slug":"peacock-peacock-murder-peahen-murder-peahen-up-peacock-up-forest-department-dfo-firozabad-teetar-teetar-bird-firozabad-news-agr496409993","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोरों की हत्या कर रहे गैंग को ग्राम प्रधान ने खदेड़ा, दो मोरों के साथ कई विलुप्त प्रजाति के पक्षी बोरे में मृत मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोरों की हत्या कर रहे गैंग को ग्राम प्रधान ने खदेड़ा, दो मोरों के साथ कई विलुप्त प्रजाति के पक्षी बोरे में मृत मिले
विज्ञापन
शिकारियों द्वारा शिकार किए गए राष्ट्रीय पक्षी मोर, मृत अवस्था में पडे़।
- फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद। क्षेत्र में लगातार मोरों की हत्याओं से पुलिस बेखबर है। शनिवार को खैरगढ़ के गांव ककरारा के जंगलों से शिकारियों ने दो राष्ट्रीय पक्षियों सहित एक दर्जन पक्षियों का शिकार किया और उन्हें बोरे में भरकर ले जाने लगे। इसी दौरान ब्लॉक जा रहे जसराना के गांव सोभनपुर के प्रधान की नजर उन पर पड़ी तो उन्होंने गैंग के सदस्यों को खदेड़ना शुरू कर दिया। भागते आरोपी मारे गए दो राष्ट्रीय पक्षी समेत एक दर्जन विलुप्त प्रजाति के पक्षियों को छोड़कर भाग गए।
खैरगढ़ के गांव ककरारा के समीप जंगलों में गैंग मोरों का शिकार कर उन्हें मारकर घर ले जाते हैं। इस गैंग द्वारा कई घटनाएं लगातार प्रकाश में आ रही हैं। इससे राष्ट्रीय पक्षी की संख्या क्षेत्र में धीरे-धीरे विलुप्त होती जा रही है। शनिवार को गैंग के सदस्य ककरारा के जंगल में मोर का शिकार कर रहे थे। सोभनपुर के प्रधान राकेश कुमार ब्लॉक जा रहे थे, तभी उनकी नजर उन शिकारियों पर पड़ी। उन्होंने बाइक रोक कर शिकारियों को पकड़ना चाहा, लेकिन शिकारी मृत पक्षियों का बोरा को छोड़कर भाग खड़े हुए।
शोरगुल सुन कर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और बोरे को खोल कर देखा तो उसमें दो राष्ट्रीय पक्षी मोर मृत अवस्था में थे। इसके अलावा चार कबूतर, चार तीतर शामिल थे। प्रधान ने इसकी सूचना वन रेंजर प्रवेंद्र कुमार को दी। सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मृत पक्षियो को दफन कराया। वहीं राष्ट्रीय पक्षी को सम्मान सहित नहर किनारे दफन किया गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग
ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे राष्ट्रीय पक्षी का शिकार करने वालों पर कानूनी कार्रवाई करें। राष्ट्रीय पक्षी की हत्या करने वालों के खिलाफ विभाग द्वारा मुकदमा दर्ज कराया जाए और जांच में शिकारियों को प्रकाश में लाकर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
गैंग के सदस्यों की तलाश में जुटी पुलिस
खैरगढ़। ग्रामीणों ने बताया है कि बिना नंबर की बाइक पर दो युवक एक बोरी में कुछ लेकर जा रहे थे। बोरी से खून टपक रहा था। बोरी से खून टपकता देख गांव ककरारा के ग्रामीणों ने युवकों को घेरने के साथ ही उनके पूछताछ शुरु कर दी। ग्रामीण कुछ समझ पाते तब तक युवकों ने बोरी को छोड़ भाग गए। बोरी में दो मोर, तीतर और कुछ जंगली चिड़ियां मरी मिलीं। मोरों के शवों को देख ग्रामीणों ने पुलिस व वन विभाग को सूचना दी। थानाध्यक्ष खैरगढ़ संजय कुमार का कहना है कि मरे हुए पंछियों का वन विभाग द्वारा पोस्टमार्टम कराया जाएगा। गैंग के सदस्यों की तलाश की जा रही है।