फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Peaceful election administration priority: DM

शांतिपूर्ण चुनाव कराना प्रशासन की प्राथमिकता: डीएम

Thu, 09 Feb 2017 11:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Thu, 09 Feb 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
Peaceful election administration priority: DM
चुनाव के संबंध में जानकारी देते डीएम और एसएसपी।

विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के लिए प्रशासन ने जिले को चार सुपर जोन, 12 जोन, 147 सेक्टरों में बांटा है। प्रत्येक बूथ पर पैरामिलिट्री फोर्स तैनात रहेगा। वहीं 943 बूथों पर माइक्रो ऑब्जर्वर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और वीडियो व स्टिल कैमरे लगेंगे। जिले की सीमाओं मतदान के दौरान सील होंगी। 69 बैरियरों पर वाहनों की सघन जांच की जाएगी। मतदाता अपने मत का प्रयोग करके भीड़ का हिस्सा बनने के स्थान पर सीधे घर जाएं।
डीएम राजेश प्रकाश एवं एसएसपी हिमांशु कुमार ने पत्रकार वार्ता में कहा कि जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में 1234 मतदान केंद्र और 1868 बूथ हैं। 1500 से अधिक मतदाता वाले 18 बूथों पर अतिरिक्त कर्मचारी तैनात रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सुपर जोनल मजिस्ट्रेट के साथ ही सुपर पुलिस अधिकारी, जोनल मजिस्ट्रेट के साथ जोनल पुलिस अधिकारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट और सेक्टर पुलिस अधिकारी मौजूद रहेंगे। मतदान सुबह सात बजे शुरू होकर शाम को पांच बजे तक चलेगा। पीठासीन अधिकारी सुबह छह बजे मॉकपोल करेंगे। सवा छह बजे तक प्रत्याशियों के एजेंट का इंतजार करें। यदि वे नहीं आएं तो मॉकपोल करा दें। डीएम ने स्पष्ट कहा कि शांतिपूर्ण मतदान कराना पुलिस एवं प्रशासन की प्राथमिकता होगी। गड़बड़ी फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी हिमांशु कुमार ने कहा प्रत्येक मतदान केंद्र पर पैरामिलिट्री फोर्स के जवान तैनात होंगे। यमुना के पुलों पर टीमें तैनात रहेंगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कुछ लोगों को चिह्नित किया गया है, मतदान के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एडीएम उदय सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन



बीएलओ की मतदाता पर्ची मान्य
डीएम राजेश प्रकाश ने कहा बीएलओ द्वारा दी गई मतदाता पर्ची के साथ कोई प्रमाणपत्र लेने की जरूरत नहीं है। पर्ची ही मतदाता सूची में नाम होने की पहचान है।

कंट्रोल रूम स्थापित
विधानसभा चुनाव के लिए कंट्रोल रूम जिले में स्थापित किया गया है। जिला मुख्यालय पर (05612) 285552 अथवा टोल फ्री नं. 18001803139 पर चुनाव संबंधी कोई भी सूचना दी जा सकती है। फिरोजाबाद विधानसभा का अलग से कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसका टेलीफोन नं. (05612),232004, एसडीएम सदर के मोबाइल नं.9454417696 अथवा तहसलीलदार के नंबर 9454417701 या बीडीओ के नंबर 9454464501 पर सूचना दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed