फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Pchokra police in checking Pakdeh two thousand cartridges

पचोखरा पुलिस ने चेकिंग में पकडे़ दो हजार कारतूस

Thu, 12 Jan 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद Updated Thu, 12 Jan 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
Pchokra police in checking Pakdeh two thousand cartridges
पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो हजार पिस्टल के कारतूस बरामद किए।
पचोखरा पुलिस ने चेकिंग के दौरान आगरा से एटा ले जाए जा रहे दो हजार पिस्टल के कारतूस पकड़ लिए। पकड़े कारतूस एटा के एक गन हाउस पर ले जाए जा रहे थे। पुलिस ने आचार संहिता का उल्लंघन किए जाने पर कारतूसों को जब्त कर सील कर दिया है।
विज्ञापन

 एसपी के आदेश पर पचोखरा थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह  बुधवार रात 10 बजे एटा रोड पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी आगरा से एटा जा रही कार को पुलिस ने रुकवा लिया। चेकिंग में गाड़ी से दो हजार पिस्टल के कारतूस बरामद किए गए। पुलिस को कार स्वामी मोहन वर्मा पुत्र स्व. रामस्वरूप वर्मा निवासी अवागढ़ हाउस, एटा ने बताया कि उनकी एटा में वर्मा गन हाउस नाम से दुकान है। पिस्टल के कारतूस वह आगरा से दुकान के लिए लेकर जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक चेकिंग में सभी कागजात सही पाए गए, लेकिन आचार संहिता के तहत असलाह और कारतूस आदि ले जाना उल्लंघन के दायरे में है। पकड़े कारतूसों को चुनाव के बाद रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed