फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   PCB's joint team arrived for inspection in factories

Firozabad News: कारखानों में जांच के लिए पहुंची पीसीबी की ज्वाइंट टीम

Fri, 06 Jun 2025 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 06 Jun 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
PCB's joint team arrived for inspection in factories
क्षमता विस्तार के मामले में एक कांच इकाई में जांच को पहुंची पीसीबी की ज्वांइट टीम। सोर्स विभाग।
फिरोजाबाद। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर नामित तीन सदस्यीय कमेटी ने क्षमता विस्तार के मामले में फंसी कांच इकाइयों की जांच का काम तेज कर दिया है। शुक्रवार को टीम ने शहर की पांच इकाइयों का दौरा किया। क्षेत्रीय अधिकारी पीसीबी के अनुसार सभी 60 इकाइयों की जांच के बाद संयुक्त रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

एक शिकायत के आधार पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा कांच नगरी में संचालित 60 इकाइयों में क्षमता विस्तार की जांच की जा रही है। जांच के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) लखनऊ द्वारा तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। कमेटी में अलीगढ़, फिरोजाबाद और आगरा में तैनात पर्यावरण अभियंताओं को शामिल किया गया है। वहीं पर्यावरण अभियंताओं की तीन सदस्यीय कमेटी ने शुक्रवार को शहर की बड़ी कांच इकाइयों मैसर्स आदर्श कांच उद्योग, महेश ग्लास वर्क्स, श्याम ग्लास वर्क्स और जी-नाथ ग्लास वर्क्स के अलावा बीएम ग्लास वर्क्स का सर्वे किया। बता दें कि टीम के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को भी चार इकाई को देखकर उसकी रिपोर्ट तैयार की थी। क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि क्षमता विस्तार के मामले में चिन्हित सभी इकाइयों की सर्वे रिपोर्ट भी तैयार की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed