फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   PCB news,PCB firozabad news,Pollution control Board firozabad news,ngt firozabad news,open defecation firozabad,defecation firozabad,toilets problem firozabad

यमुना की तलहटी में बसे गांवों में बने शौचालयों का सत्यापन कराएगा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड

Thu, 25 Feb 2021 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
PCB news,PCB firozabad news,Pollution control Board firozabad news,ngt firozabad news,open defecation firozabad,defecation firozabad,toilets problem firozabad
फिरोजाबाद। यमुना एक्शन प्लान के तहत नदी के किनारे खुले में शौच से मुक्ति के लिए की कार्रवाई की गई रिपोर्ट आखिरकार पंचायती राज विभाग ने बृहस्पतिवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को सौंप दीं। जानकारी के मुताबिक कई बार पत्र जारी करने के बाद भी रिपोर्ट नहीं देने की स्थिति में पीसीबी ने इस मामले को जिलाधिकारी के संज्ञान में लाने की बात कही थी।
विज्ञापन

यमुना नदी को प्रदूषण से मुक्त रखने के केंद्र सरकार द्वारा यमुना एक्शन प्लान तैयार किया जा रहा है। उक्त के संबंध में जिन शहरों व ब्लाकों से जुडे ग्रामों व पंचायतों से यमुना नदी गुजर रही है। उन गांव में 24 बिंदुओं पर आधारित विशेष कार्य योजना तैयार की जा रही है। इस संबंध में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा पंचायती राज विभाग से यमुना की तलहटी से सटे जिले के चार ब्लॉकों मदनपुर, फिरोजाबाद, टूंडला एवं शिकोहाबाद की ग्राम पंचायतों में खुले में शौच से मुक्ति को कराए कार्यों की रिपोर्ट मांगी थी। लेकिन कई बार पत्र जारी करने के बाद भी पंचायती राज विभाग द्वारा रिपोर्ट प्रस्तुत करने में आनाकानी की जा रही थी। रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराने की स्थिति में गत मंगलवार को क्षेत्रीय अधिकारी पीसीबी ने पूरा प्रकरण जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह के संज्ञान में लाने की बात की थी।
विज्ञापन

मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचने से पूर्व पंचायती राज विभाग ने बृहस्पतिवार को यमुना की तलहटी में बसे 30 गांव में खुले में शौच जैसी कुरीति को समाप्त किए जाने संबंधी रिपोर्ट पीसीबी को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुना की तलहटी में बसे 30 गांव की रिपोर्ट बृहस्पतिवार को मिल गई है। पंचायती राज विभाग द्वारा यमुना एक्शन प्लान के तहत दी रिपोर्ट में सभी गांव के परिवारों में बनाए शौचालय प्रचलन में होने की बात कही गई है। पंचायती राज विभाग द्वारा दी रिपोर्ट का सत्यापन कराएंगे। -डॉ. मनोज कुमार चौरसिया क्षेत्रीय समन्वयक प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed