फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Pay Zakat in the month of Ramadan

Firozabad News: रमजान माह में जकात अवश्य निकालें

Tue, 21 Mar 2023 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 21 Mar 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Pay Zakat in the month of Ramadan
रमजान माह में जकात अवश्य निकालें
विज्ञापन

इस्लामिक सेंटर के सचिव आलम मुस्तफा याकूबी ने शुरू की हेल्पलाइन
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। इस्लामिक सेंटर के सचिव मौलाना आलम मुस्तफा याक़ूबी ने कहा इस्लामी कैलेंडर के अनुसार आने वाली 23 या फिर 24 मार्च से पवित्र रमजान का माह शुरू होगा। रमजान का महीना बरकतों और रहमतों का है। इसमें इबादत अवश्य करें। इस माह में एक तरावीह है। जो रात को इशा की नमाज के बाद लगभग 8.30 बजे से शुरू होगी इसको जरूर पढ़ें। इस माह में जकात अवश्य निकालें।

पवित्र रमजान के माह में नौजवान लड़के सड़कों पर भीड़ न लगाएं। सोशल मीडिया का इस्तेमाल कम करें। रमजान की रातें इबादत के लिए होती हैं। इसलिए घर अथवा मस्जिद में रहकर इबादत करें। रमजान माह में कुरआन की तिलावत ज्यादा करे। रमजान एवं जकात से संबंधी कोई जानकारी करनी है तो हेल्पलाइन नंबर फोन करके कर सकेंगे। इस्लामिक सेंटर की हेल्पलाइन 24 मार्च से शुरू हो जोगी। मौलाना आलम मुस्तफा याकूबी के निगरानी में मुफ्ती का पैनल बनाया है। हेल्पलाइन नंबर 6397327568, 7017311406, 9528253717 है। व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर मोबाइल नंबर 8267012169 पर दोपहर दो से शाम को पांच बजे तक सवाल पूछे जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed