फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Pay taxes on time, corporation's tax system transparent

Firozabad News: समय से भरें टैक्स, निगम की कर प्रणाली पारदर्शी

Fri, 21 Feb 2025 01:33 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 21 Feb 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Pay taxes on time, corporation's tax system transparent
बकाया टैक्स जमा कराने के लिए लोगों को प्रेरित करते नगर आयुक्त। - फोटो : बकाया टैक्स जमा कराने के लिए लोगों को प्रेरित करते नगर आयुक्त।
फिरोजाबाद। शहर के विकास के लिए भवन व जलकर का भुगतान जरूरी है। नगरोदय योजना, स्मार्ट सिटी और एन-कैप योजना के जरिए शासन से मिलने वाली वित्तीय मदद भवन व जलकर वसूली पर पूरी तरह से निर्भर है। यह बात बृहस्पतिवार को नगर आयुक्त ऋषिराज ने प्रेसवार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि टैक्स वसूली पूरी पारदर्शिता के साथ होगी।अनियमिता की शिकायत पर संबंधित कर्मचारी पर कार्रवाई की जाएगी। निगम क्षेत्र में बकाया भवन व जलकर जमा कराने पर संबंधी लक्ष्य 15.5 करोड़ की वसूली पर निगम प्रशासन को फोकस है। भवन व जलकर देयकों की वसूली प्रतिशत के आधार पर निगम को मुख्यमंत्री नगरोदय,स्मार्ट सिटी और एन-कैप से जुड़े विकास कार्यों के लिए जरूरी धनराशि जारी की जाती है। कर्मचारी ई-पॉश मशीन से ही बकाया कर जमा करा रहे हैं।
विज्ञापन




आवासीय भवनों की आड़ में टैक्स चोरी करने वालों पर होगी सख्ती-
नगर आयुक्त ने आम जन को टैक्स वसूली प्रक्रिया सहयोग की अपील की।उन्होंने कहा कि आमजन की समस्या को भी ध्यान में रखा जाएगा। हालांकि उन्होंने कहा कि आवासीय भवनों की आड में कारोबार करने वाले लोगों और लंबे समय से टैक्स भुगतान नहीं करने वाले रसूखदारों पर सख्ती की जाएगी।
विज्ञापन




क्षेत्रीय सुपरवाइजर से करें संपर्क
उन्होंने बुजुर्ग व असहाय भवन स्वामी मोहल्ला में ही स्वच्छता सुपरवाइजर व कर संग्राहक से संपर्क कर अपना बकाया जमा करा सकते हैं। भवन स्वामी निगम एप के माध्यम से टैक्स निर्धारण संबंधी पूरी जानकारी भी हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





मुस्लिम आबादी में पहंचे नगर आयुक्त, बकायेदारों को टैक्स जमा कराने को किया प्रेरित

फिरोजाबाद। नगर आयुक्त ऋषिराज ने बृहस्पतिवार को कश्मीरीगेट, आकाशवाणी रोड और अब्बास व साठ फुटा क्षेत्र का दौरा किया। क्षेत्रीय पार्षदों की मौजूदगी में भवन व जलकर के बकायेदारों को टैक्स जमा कराने की सलाह दी। नगर आयुक्त ने मौके पर मौजूद स्वच्छता विभाग के अधिकारियों को सफाई व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। अभियान के तहत बृहस्पतिवार को निगम के कर, स्वच्छता व जलकल कर्मियों की संयुक्त टीम ने वार्ड संख्या 60, 63, 57 और 58 में दस्तक दी। टीमों ने बकायेदारों को टैक्स जमा करने को कहा। इस दौरान स्वच्छ भारत मिशन के नोडल अरविंद भारती,विपिन पांडेय और संग्रह कर्ता शाकिर अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed