फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Patients ate more than three lakh paracetamol in a month

एक माह में तीन लाख से ज्यादा पैरासीटामोल खा गए डेंगू और वायरल के मरीज

Mon, 04 Oct 2021 12:04 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Patients ate more than three lakh paracetamol in a month
फिरोजाबाद। डेंगू-वायरल का प्रकोप पूरी जिले में है। निजी और सरकारी अस्पताल फुल है और घर-घर चारइपाई बिछी हैं। उपचार के लिए पहुंचने वाले मरीजों को चिकित्सक पैरासीटामोल टैबलेट खाने की सलाह दे रहे हैं। यही कारण है कि जिले में एक माह में डेंगू और वायरल के मरीज तीन लाख से ज्यादा पैरासीटामोल की टैबलेट खा गए। हालांकि आम दिनों में जिले में इस दवा की एक माह में बमुश्किल 50 हजार की खपत होती है।
विज्ञापन

जिले में चालीस हजार से ज्यादा लोग वायरल और डेंगू से पीड़ित हैं। गांव के गांव वायरल की चपेट में आ गए। 232 मरीज अब तक इलाज के दौरान दम तोड़ चुके हैं। मेडिकल कॉलेज और सीएचसी फुल हैं। आलम यह है कि स्वास्थ्य विभाग गांव-गांव कैंप कर दवा वितरित रहा है। दोनों बीमारियों से पीड़ित मरीजों को चिकित्सक पैरासीटामोल टेबलेट खाने की सलाह दे रहे हैं। एक दिन में मरीज तीन से चार टैबलेट ले रहा है। ऐसे में एक माह में डेंगू और वायरल के प्रकोप के बीच पैरासीटामोल की खपत तेजी से बढ़ गई है। तीन लाख से अधिक टैबलेट स्वास्थ्य विभाग मरीजों को बांट चुका है। इस स्थिति के कारण सिरसागंज में बने वेयर हाउस में कुछ समय के लिए दवा का स्टॉक खत्म हो गया था। हालांकि सुहागनगरी में बीमारी के प्रकोप के कारण शासन ने जल्द ही दवा का इंतजाम कराया।
विज्ञापन

ड्रिप की खपत भी सात हजार पहुंची
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों की मानें तो ड्रिप की खपत भी एक माह में बढ़ गई। गंभीर रूप से भर्ती मरीजों को ड्रिप चढ़ाई गई। इसमें आरएल (ग्लूकोज) ड्रिप की खपत एक माह में सात हजार तक पहुंच गईं। हालांकि आम दिनों में एक माह में इस ड्रिप की खपत आठ सौ से एक हजार तक होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक माह स्वास्थ्य के लहजे से जनपद में खराब रहा। मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई। वायरल और डेंगू से पीड़ित मरीजों को पैरासीटामोल दवा ही दी जाती है। इसलिए पैरासीटामोल की खपत पांच से छह गुना ज्यादा बढ़ गई। मरीज भी ज्यादा भर्ती रहे। हमारे पास किसी प्रकार की दवाओं की कमी नहीं है। ।
डॉ. दिनेश प्रेमी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed