फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Pathology test report will now come on mobile

Firozabad News: पैथोलॉजी जांच रिपोर्ट अब मोबाइल पर आएगी

Sun, 24 Sep 2023 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 24 Sep 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Pathology test report will now come on mobile
फिराजाबाद। अब स्वशासी मेडिकल कॉलेज में टेस्ट रिपोर्ट लेने के लिए घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा, बल्कि मरीज या उनके तीमारदार वेब पोर्टल के जरिए घर बैठे ही रिपोर्ट देख सकेंगे। यह सेवा मंगलवार से मेडिकल कॉलेज की पैथोलॉजी में चालू कर दी जाएगी। सैंपल देने के बाद अब सीधे रिपोर्ट मरीज के मोबाइल पर होगी। शनिवार को लखनऊ से आए इंजीनियरों ने लैब इनफॉरमेशन सिस्टम (एलआईएस) से पैथोलॉजी को जोड़ा गया।ओपीडी में रोजाना 1500 से 1800 के बीच मरीज इलाज कराने के लिए आते हैं। इनमें से 550 से अधिक मरीजों को पैथोलॉजी जांच के लिए डॉक्टर लिखते हैं.। वर्तमान व्यवस्था के तहत मरीजों को जांच रिपोर्ट दो दिन बाद मिलती है। जिसे लेने के लिए मरीजों को दोबारा अस्पताल के लैब में जाना पड़ता है। अवकाश होने की स्थिति में रिपोर्ट एक दिन और देरी से मिल पाती थी।
विज्ञापन

शनिवार को मेडिकल कॉलेज में इंजीनियरों की टीम आई। पैथोलॉजी को ऑनलाइन सिस्टम से जोड़ने का कार्य किया गया। सोमवार को ट्रायल करके देखा जाएगा। सफलता मिलने पर मंगलवार से यह व्यवस्था पैथोलॉजी में चालू कर दी जाएगी।
विज्ञापन



- पैथोलॉजी को अपग्रेड किया जा रहा है। इसमें मरीजों को रिपोर्ट लेने के लिए इंतजार नहीं करना पडे़गा। सीधे रिपोर्ट मरीज के मोबाइल पर पहुंचेगी। मरीज उसे आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाॅ. नवीन जैन, सीएमएस, स्वशासी मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed