{"_id":"64f4a263e37c160be90708b4","slug":"passenger-was-pushed-and-thrown-in-moving-train-in-firozabad-he-was-seriously-injured-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: चलती ट्रेन में यात्री को धक्का मारकर गिराया; फैक्टरी में काम करने उन्नाव से जालंधर जा रहा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: चलती ट्रेन में यात्री को धक्का मारकर गिराया; फैक्टरी में काम करने उन्नाव से जालंधर जा रहा था
Sun, 03 Sep 2023 09:08 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 03 Sep 2023 09:08 PM IST
सार
फिरोजाबाद में चलती ट्रेन में यात्री को धक्का मारकर गिराया गया। इससे वह पटरियों पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वह काम की तलाश में उन्नाव से जालंधर जा रहा था।
विज्ञापन
Firozabad News: चलती ट्रेन में यात्री को धक्का मारकर गिराया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शनिवार देर रात चलती ट्रेन से युवक को धक्का दे दिया। इससे वह पटरियों पर गिरकर घायल हो गया। जानकारी मिली तो आरपीएफ जवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल को अस्पताल पहुंचाया। युवक के परिजन को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
मामला शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन से ठीक पहले का है। उन्नाव जिले के मंगरोल, बीकापुर निवासी मोहनलाल (32) पुत्र गंगाप्रसाद ऊंचाहार एक्सप्रेस के जनरल कोच में यात्रा कर रहा था। जगह न मिलने पर वह ट्रेन के गेट के पास खड़ा था। शनिवार देर रात करीब साढ़े बारह बजे ट्रेन शिकोहाबाद स्टेशन पर रुकने वाली थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP News: घर में भाभी को अकेला देख मचला देवर का दिल...पकड़कर करने लगा गंदी हरकतें, आगे जो हुआ कर देगा शर्मसार
विज्ञापन
ट्रेन रुकती इससे पहले ही किसी ने उसे धक्का दे दिया। इससे वह पटरी पर गिर गया। उसके हाथ-पैर में चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस ने घायल को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। मोहनलाल ने बताया कि वह जालंधर की एक जूता फैक्टरी में काम करने के लिए जा रहा था।