फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Party workers welcomed BJP State Vice President who reached Firozabad

फिरोजाबाद में पहुंचे BJP प्रदेश उपाध्यक्ष: बोले- पुलिस कस्टडी और कोर्ट परिसर में मरने वाले गुंडे व माफिया थे

Sat, 10 Jun 2023 09:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 10 Jun 2023 09:45 PM IST
सार

फिरोजाबाद पहुंचे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस कस्टडी और कोर्ट में एक गैंग के लोग दू़सरे गैंग के लोगों को मारते हैं 
 

विज्ञापन
Party workers welcomed BJP State Vice President who reached Firozabad
जसराना पहुंचे भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के जसराना पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर भारद्वाज का भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी द्वारा चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने प्रदेश में कानून व्यवस्था और विकास पर भी चर्चा की।

विज्ञापन

पहलवानों को न्याय दिलाने का मिला है भरोसा 

भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अमलेंद्र लोधी के आवास पर पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर भारद्वाज ने कहा कार्यकर्ताओं के दम पर भारतीय जनता पार्टी 2019 से ज्यादा सीटें लोकसभा चुनाव 2024 में जीतेगी। पहलवानों और कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष के बीच चल रहे विवाद के बारे में बात करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा गृहमंत्री और खेल मंत्री के साथ पहलवानों की बात हुई है। उन को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है। जिसको पहलवानों ने भी माना है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- 45 की उम्र में हुआ प्यार: युवक को पीटा, उसकी बीबी व घर पर कर लिया कब्जा, समाज से मिले ताने तो उठाया खौफनाक कदम

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कस्टडी और कोर्ट में हत्या नहीं होनी चाहिए

पुलिस कस्टडी और कोर्ट परिसर में हुई हत्याओं के बारे में उन्होंने कहा मरने वाले कोई आम आदमी नहीं थे। या तो वो माफिया थे या फिर उनका संबंध किसी ना किसी माफिया गैंग से था। जिन्हें दूसरे गैंग के लोगों ने मारा है। उन्होंने कहा जो लोग कानून व्यवस्था खत्म होने का आरोप लगा रहे हैं। उनकी सरकारों में कानून नाम की कोई चीज नहीं थी। उन्होंने भी माना कि पुलिस कस्टडी और कोर्ट परिसर में हत्या नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed