फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Participation record unmatched in contention

रिकार्ड की दावेदारी में बेमिसाल भागीदारी

Sun, 21 Jun 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 21 Jun 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
Participation record unmatched in contention
21 जून की सुबह कुछ खास थी। सुहागनगरी के लोगों में अलग उत्साह नजर आ रहा था। सड़कों पर कतारें शहर के विशेष स्थल की ओर जा रहीं थीं। देश की संस्कृति और हमारे प्रस्ताव पर दुनिया के 191 देश योग दिवस पर एकजुट थे तो रिकार्ड की दावेदारी में सुहागनगरी भी पीछे नहीं रही। जाति, धर्म , दल के बंधनों को तोड़कर लोग योग दिवस के आयोजन में शामिल हुए।  हर व्यक्ति ने देश की संस्कृति और भारत के गौरव से इसे जोड़कर देखा। सत्ता पक्ष हो विपक्षी खेमा, प्रत्येक एकजुट नजर आया। गांधी पार्क, फीरोजाबाद क्लब, एसआरके कालेज, समेत कई धार्मिक स्थल और समाजसेवी संस्थान इस विशेष पल के गवाह बने। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का नजारा देखने लायक रहा।
विज्ञापन


क्रासर
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
जैन मंदिरों में मुनि अमित सागर महाराज ने बताया योगा का महत्व
भाजपाइयों ने किए योगासन, स्कूल कालेजों में योग करते दिखे छात्र-छात्राएं
अमर उजाला ब्यूरो
फीरोजाबाद। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का सुहागनगरी को बेसब्री से इंतजार था। अंतर्राष्ट्रीय पटल पर भारत और योग का परचम लहराने के लिए रविवार को सुहागनगरी ने भी सराहनीय भागीदारी की। अद्वितीय कार्यक्रम में सहभागिता के लिए सुबह से योगासन करने के लिए लोग टोलियों में जाते नजर आए।
विज्ञापन

 नगर के गांधी पार्क में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी आश्रम की ओर से योगासन ब्रह्मकुमार गौरव भाई ने कराए। घुटनों में दर्द के साथ हृदय रोगी, खाना पचाने के साथ बवासीर सहित कई आसन कराए, जो मानव जीवन के लिए लाभदायक होते हैं। पुरुष, महिला, युवक और युवतियाें के साथ ही मुस्लिम समाज की महिलाओं ने भी कार्यकम में सहभागिता की। उन्होंने कहा कि योग का अर्थ जोड़ है। दो और दो को मिलाकर चार होते हैं, वैसे ही योगासन से शरीर और मजबूत होता है। यूपी रत्न चक्रेश जैन, प्रमुख उद्यमी देवीचरन अग्रवाल, नगर आयुक्त रामौतार रमन, विश्वदीप सिंह, राजनारायण गुप्ता, कुलदीप सिंह आदि शामिल हुए। संचालिका सरिता बहन ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआरके डिग्री कालेज के खेल ग्राउंड पर एनसीसी की छह यूपी बटालियन पांच सौ के करीब छात्र-छात्राओं ने एक साथ योगासन किए। योग गुरु महीपाल ने योगासन कराए। कमांडिंग ऑफिसर अजय कुमार ने कहा योग से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। शरीर एवं मन दोनों शुद्ध रहते हैं। योगासन में एसआरके डिग्री एवं इंटर कालेज, पीडी जैन एवं दाऊदयाल गर्ल्स महाविद्यालय के कैडिटों ने प्रतिभाग किया। एनसीआर इंटर कालेज टूंडला में रेलवे इंटर कालेज टूंडला, कृषक इंटर कालेज पचोखरा एवं राष्ट्रीय इंटर कालेज बरहन के कैडिटों ने भी प्रतिभाग किया। एसआरके इंटर कालेज कोटला में सीजीवी इंटर कालेज गंज गांगनी, विद्याराम इंटर कालेज फरिहा, आरआर एम इंटर कालेज बछगांव के कैडिटों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान एसआरके कालेज के प्राचार्य डा. विपिन कुमार अग्रवाल, प्रधानाचार्य डा. डीपीएस राठौर, मेजर आलोक गुप्ता, कैप्टन अरविंद शर्मा, एमपी सोनकर, प्रीति अग्रवाल, लेफ्टिनेंट ज्ञानेश त्रिपाठी, मुन्नेश कुमार आदि शामिल रहे। नेहरू युवा केंद्र, कुबेर युवा कल्याण एवं लोक सांस्कृतिक मंच ककरऊ की ओर से कुबेर विद्यापीठ इंटर कालेज में योग शिविर आयोजित किया गया। नेत्रपाल वैद्य ने योगासन कराए। राधाकृष्ण वर्मा, अर्जुन सिंह राणा युवा द्रोणाचार्य ने योग क्रियाओं के बारे में जानकारी दी। पीडी डीआरडीए सर्वेशचंद्र यादव ने कहा कि योगासन से मन एवं शरीर स्वस्थ्य रहता है। जिला क्रीड़ाधिकारी राजकुमार, कृषि वैज्ञानिक डा. सुभाष शर्मा, नेहरू युवा केंद्र के समन्वयक हरिहर नाथ वर्मा ने विचार व्यक्त किए।  भाजपा एवं संघ की ओर से तुलसी पैलेस में योगासन कराए गए। डा. रमाशंकर सिंह, भाजपा प्रदेश मंत्री रामप्रताप चौहान, नगर विधायक मनीष असीजा, महानगर अध्यक्ष अनिल भारद्वाज, मंगल सिंह राठौर, रामबहादुर शंखवार, अखिलेश शर्मा, भाजयुमो के पिंकी चक, सत्यवीर गुप्ता, नमन बंसल सहित तमाम भाजपाई योगासन करते दिखे। कोटला रोड स्थित नसिया जी मंदिर प्रांगण में बालयोगी मुनि अमित सागर महाराज ने योग क्रियाएं खुद कीं। साथ ही मुनिश्री ने श्रद्धालुजनों को महत्व समझाया। आशीर्वाद पैलेस में भाविप की ओर से योगासन कराए गए। जिला संयोजक अनूप गुप्ता ने शुभांरभ किया।   उधर, भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद पचौरी के नेतृत्व में लालऊ गांव में योग दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कृष्ण कांत शर्मा, जगदीश यादव, राघवेंद्र पचौरी आरके बघेल, विद्याराम वर्मा, आदित्य उपाध्यक्ष, संजीव कुमार शर्मा, पवन दीक्षित मदन गोपाल शर्मा मौजूद रहे।



ाधी आबादी की रही अधिक भागीदारी
 योग दिवस के अवसर पर आधी आबादी भी पीछे नहीं रही। जायंट्स ग्रुप महिला शक्ति द्वारा फीरोजाबाद क्लब में योग शिविर किया गया। इस दौरान कल्पना राजौरिया, रिचा सिंह, रेखा गुप्ता, शमा दीदी, अनु बंसल, रेखा यादव, हेमा बहरवानी, सौम्या चौहान, मंजू सिंह, ऊषा पाराशर, सरिता गुप्ता, पूनम गुप्ता, वर्तिका जैन, मंजू अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, नीलू मित्तल रहीं।


यमुना किनारे भी आयोजन
योग दिवस पर मोहल्ला आजाद नगर, नगला विश्नू एवं प्रीतम नगर के युवाओं ने यमुना किनारे एकत्रित होकर योग किया। जिला उद्योग केंद्र के पवन कुमार द्वारा योग क्रिया करवाई गई। इस दौरान पवन कुमार, भूपेंद्र सिंह, राहुल, राजेश, अजीत, मुकेश, रामलड़ैते सहित दो दर्जन युवाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed