बूथ स्तर पर मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती
सार
जनसंघ के संस्थापक एवं अंत्योदय योजना के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने बूथ स्तर पर श्रद्घांजलि कार्यक्रमों का आयोजन किया। लेबर कॉलोनी स्थित पार्क में स्थापित मूर्ति पर भाजपा नेताओं ने पुष्प व माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांलि अर्पित की इस मौके पर सदर विधायक मनीष असीजा, महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, राधेश्याम यादव, श्री निवास शर्मा, महेंद्र बंसल रहे। वहीं जसराना में जिला मंत्री डॉ. उम्मेद सिंह राजपूत के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद इंस्टीट्यूट पैरामेडिकल में उदय यादव, जसवंत सिंह, सौरभ राजपूत, सौरभ कुमार, सत्यप्रकाश, विजय, धर्मेंद्र कुमार ने माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
फिरोजाबाद ! पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर प्रतिमा पर माल्यार्पण करती महापौर नूतन राठौर क?
- फोटो : FIROZABAD