फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   panchyat election news, firoabad news, firozabad news, up news, firozabad , firozabad, block pramukh election

छह ब्लाकों में मतदान कल, तीन पर निर्विरोध हुए निर्वाचित

Fri, 09 Jul 2021 08:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 08:21 PM IST
विज्ञापन
panchyat election news,  firoabad  news,  firozabad news, up news, firozabad , firozabad, block pramukh election
फिरोजाबाद। जिले के नौ ब्लॉकों में से नारखी, टूंडला एवं एका ब्लॉक में भाजपा के क्षेत्र पंचायत प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित हो गए। छह ब्लॉकों में शनिवार को पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 11 से तीन बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना होगी। जसराना, अरांव में भाजपा के प्रत्याशी ही भाजपा को चुनौती देते दिखाई देंगे। नामांकन वापसी किए जाने का अंतिम प्रयास सफल नहीं हो सका। फिरोजाबाद ब्लॉक में सर्वाधिक चार उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद के लिए शुक्रवार को हुई नाम वापसी के दौरान नारखी ब्लॉक में नीतू सेठ ने अपना नामांकन दोपहर दो बजे करीब वापस ले लिया। नीतू सेठ पत्नी जगन सेठ के नाम वापस लेने के साथ ही भाजपा प्रत्याशी रविता चक निर्विरोध नारखी ब्लॉक की प्रमुख चुनी गई। टूंडला ब्लॉक में नाम वापसी के दौरान ख्यालीराम ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया।
विज्ञापन

इस पर भाजपा ने टूंडला ब्लॉक पर सतेंद्र सिंह धनगर ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव निर्विरोध जीत गए हैं। एका में ज्योति किरण राजपूत पहले ही दिन ब्लॉक प्रमुख चुन ली गई थीं। फिरोजाबाद ब्लॉक प्रमुख पद के लिए चार प्रत्याशियों में किसी ने नाम वापस नहीं लिया। भाजपा के डॉ. लक्ष्मी नारायन यादव, उनके भाई ओमप्रकाश यादव, सपा प्रत्याशी डॉ. इंद्रपाल सिंह गुर्जर एवं मालती देवी चुनाव मैदान में हैं। जसराना ब्लॉक प्रमुख पद के लिए भाजपा विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी की पत्नी संध्या राजपूत एवं भाजपा के जिला मंत्री संजीव कुमार यादव के मध्य मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के वरिष्ठ नेता यहां अपने पार्टी का ही नामांकन वापस नहीं करा सके। हाथवंत ब्लॉक में भाजपा प्रत्याशी स्वाति चौहान तथा सुरेशचंद्र के मध्य मुकाबला होगा। शिकोहाबाद ब्लॉक प्रमुख पद के लिए तीन में से योगेंद्र सिंह ने अपना नामांकन वापस ले लिया। भाजपा की प्रिया यादव एवं सपा की रूबी यादव के मध्य यहां मुकाबला होगा।
जबकि अरांव ब्लॉक में भाजपाई आपस में टकराते दिखाई दे रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख कमलेश राजपूत का मुकाबला भनूपुरा निवासी सचिन यादव के मध्य मुकाबला होगा। मदनपुर ब्लॉक प्रमुख पद के लिए पुष्पा देवी एवं सरला देवी के मध्य मुकाबला होगा। इसके कारण जिले के छह ब्लॉकों में मुकाबला काफी कड़ा होगा। भाजपा ने जसराना एवं मदनपुर ब्लाक में प्रत्याशी घोषित नहीं किए थे। सपा फिरोजाबाद-शिकोहाबाद ब्लाक में ही प्रत्याशी घोषित कर सकी है।

मोबाइल ले जाना रहेगा प्रतिबंधित
फिरोजाबाद। जिले के छह ब्लॉकों में क्षेत्र पंचायत प्रमुख के चुनाव मतदान एवं मतगणना के दौरान कोई भी मतदाता बीडीसी सदस्य एवं प्रत्याशी अपने साथ मोबाइल, तरल पदार्थ एवं ज्वलनशील सामग्री नहीं ले जा सकेगा। मतदान के लिए जाने के दौरान मतदाताओं (बीडीसी) सदस्यों की सघन तलाशी गेट पर ली जाएगी। वहीं प्रशासन सीसीटीवी से निगरानी भी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed