फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Panchkalyanak Festival: Devotees dance on the birth anniversary of Lord Adinat

पंचकल्याणक महोत्सव: भगवान आदिनाथ के जन्मोत्सव पर झूमे श्रद्धालु

Mon, 29 Nov 2021 12:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Panchkalyanak Festival: Devotees dance on the birth anniversary of Lord Adinat
फिरोजाबाद ! छदामी लाल जैन मंदिर में आयोजित पंचकल्याणक महोत्सव कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम की प? - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। श्री छदामीलाल जैन मंदिर प्रांगण में आयोजित पंचकल्याणक महोत्सव में रविवार को जन्मकल्याणक मनाया गया। इस दौरान भगवान आदिनाथ के जन्मोत्सव के दौरान श्रद्धालु भक्ति में भावविभोर होकर थिरकने को मजबूर हो गए। भगवान आदिनाथ के जयकारों से मंदिर प्रांगण गुंजायमान हो गया।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख श्री छदामीलाल जैन मंदिर प्रांगण में प्रथम बार कई आचार्यों के सानिध्य में पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। पहले दिन गजरथ महामहोत्सव के दूसरे दिन रविवार को भगवान आदिनाथ के जन्मोत्सव मनाया गया। भगवान आदिनाथ के जन्मोत्सव कार्यक्रम में श्रद्धालु कीर्तन पर थिरकने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन

कार्यक्रमों की शृंखला में भगवान आदिनाथ के जन्म के बाद सौधर्म इंद्र स्वरूप ऐरावत हाथी पर बालक को बैठाकर पांडुक शिला पर ले जाते हैं और 1008 कलश से अभिषेक कराते हैं। कार्यक्रम में नगर विधायक मनीष असीजा ने पंडाल स्थल पर पहुंचकर आचार्य विवेक सागर महाराज, आचार्य सौभाग्य सागर महाराज, मुनिश्री सुरत्न सागर महाराज, आचार्य आदित्य सागर महाराज, आचार्य विज्ञान भूषण महाराज एवं मुनिश्री विश्रांत सागर महाराज से आशर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान आचायों ने प्रवचनों के माध्यम से जन्म कल्याणक का महत्व बताया। मंच का संचालन राहुल जैन ने किया। इस दौरान मीडिया प्रभारी अजय जैन बजाज, राज जैन, संभव प्रकाश जैन, जयंती प्रसाद जैन, अरुण जैन पीली कोठी, ललितेश जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed