{"_id":"6133bc238ebc3e494b23cc45","slug":"panchayat-secretary-posted-in-matsena-suspended-investigation-handed-over-to-ado-panchayat-firozabad-news-agr5063649113","type":"story","status":"publish","title_hn":"मटसेना में तैनात पंचायत सचिव निलंबित,एडीओ पंचायत को सौंपी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मटसेना में तैनात पंचायत सचिव निलंबित,एडीओ पंचायत को सौंपी जांच
विज्ञापन
फिरोजाबाद। डीएम से लेकर जिला स्तरीय अधिकारी डेंगू, मलेरिया, वायरल की रोकथाम को दिन रात एक किए हैं लेकिन निगरानी समिति की जिम्मेदारी संभालने वाले पंचायत सचिवों के रवैये में सुधार नहीं हो रहा है। सीडीओ चर्चित गौड़ ने मटसेना का निरीक्षण किया तो सचिव दीपक यादव अनुपस्थित मिले। डीपीआरओ ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। सीडीओ पंचायत सचिव को एडीओ पंचायत के यहां संबद्ध किया है।
जिले में डेंगू, मलेरिया, वायरल की रोकथाम के लिए डीएम चंद्र विजय सिंह ने सभी एसडीएम, बीडीओ के साथ न्याय पंचायत तक पर प्रभारी तैनात किए हैं। सीडीओ चर्चित गौड़ शनिवार को सदर ब्लॉक की मटसेना ग्राम पंचायत पहुंचे तो सामुदायिक शौचालय के परिसर में घास खड़ी थी। गांव की सफाई व्यवस्था भी ठीक नहीं मिली। निरीक्षण के दौरान सहायक विकास अधिकारी पंचायत, प्रधान, रोजगार सेवक, कोटेदार, शिक्षक, आशा और निगरानी समिति के सदस्य व दस मजदूर मौजूद थे।
सचिव के अनुपस्थित होने के कारण काम शुरू नहीं हो सका था। इस पर डीपीआरओ नीरज सिन्हा ने सीडीओ के निर्देश पर सचिव दीपक यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर एडीओ पंचायत फिरोजाबाद से संबद्ध किया है। शिकोहाबाद एडीओ पंचायत राकेश कुमार निर्मल को मामले की जांच 15 दिन में पूर्ण कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा ने जिले के सभी निगरानी समिति के सदस्यों से कहा वह सही ढंग से काम को अंजाम दें अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।