{"_id":"68934ded3fefb7657405e6b5","slug":"panchayat-elections-training-for-revision-of-voter-list-action-will-be-taken-against-43-absentees-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-153789-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव: मतदाता सूची पुनरीक्षण का प्रशिक्षण, 43 अनुपस्थितों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव: मतदाता सूची पुनरीक्षण का प्रशिक्षण, 43 अनुपस्थितों पर होगी कार्रवाई
Wed, 06 Aug 2025 06:13 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 06 Aug 2025 06:13 PM IST
विज्ञापन
एमजी कालेज में हुआ प्रशिक्षण, समझाई गईं बारीकियां
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2026 के लिए मतदाता सूची को अपडेट करने का काम शुरू हो गया है। इसी क्रम में, जिलाधिकारी रमेश रंजन के निर्देश पर फिरोजाबाद और टूंडला तहसील के बीएलओ और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान उन्हें मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन करने की बारीकियों को समझाया गया, ताकि गांव में काम के दौरान कोई परेशानी न हो।
महात्मा गांधी बालिका इंटर कॉलेज में हुए इस प्रशिक्षण में कुल 42 बीएलओ और एक पर्यवेक्षक अनुपस्थित रहे। एडीएम मोहन लाल गुप्ता ने बताया कि अनुपस्थित अधिकारियों के खिलाफ राज्य निर्वाचन आयोग (पंचायत एवं नगरीय निकाय) की नियमावली के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रशिक्षण के दौरान एसडीएम सदर सतेंद्र सिंह, टूंडला एसडीएम, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी केएम सिंह, तहसीलदार रवीश कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार मिश्रा और खंड शिक्षाधिकारी सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे।