फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   panchayat election,dpro firozabad,gram panchayat revenue,gram panchayat ghotal,gram panchayat scam

कुर्सी जाने से पहले बीस ग्राम पंचायतें तीन से चार दिन में कर गईं करोड़ों का भुगतान

Mon, 18 Jan 2021 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
panchayat election,dpro firozabad,gram panchayat revenue,gram panchayat ghotal,gram panchayat scam
फिरोजाबाद। कार्यकाल समाप्त होने से तीन-चार दिन पहले ग्राम पंचायत निधि से दस लाख से अधिक का भुगतान करने वाली ग्राम पंचायतें जांच के घेरे में हैं। नौ ब्लाकों में बीस ग्राम पंचायतें ऐसी हैं जहां ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने से पहले 10 से 46 लाख रुपये तक का भुगतान किया गया। तीन से चार दिन में बीस ग्राम पंचायतों से चार करोड़ 22 लाख रुपये की धनराशि का भुगतान कर दिया गया। भुगतान की जांच के लिए डीएम के निर्देश पर चार सदस्यीय कमेटी का गठन की है।
विज्ञापन

25 दिसंबर की रात को जिले की सभी 564 ग्राम पंचायतों के प्रधानों के प्रशासनिक और वित्तीय अधिकार समाप्त कर दिए थे। शासन द्वारा कार्यकाल नहीं बढ़ाने की भनक लगते ही जिले की 20 ग्राम पंचायतों में प्रधानों और पंचायत सचिवों ने डोंगल का प्रयोग कर दस लाख रुपये से लेकर 46 लाख रुपये की धनराशि का भुगतान आनन-फानन में ठेकेदारों व कार्यदायी संस्थाओं को कर दिया गया। भुगतान करने में लंबे समय से आनाकानी कर रहे प्रधान और सचिवों ने यह भुगतान कार्यकाल समाप्त होने से चार या पांच दिन पहले किए। नियमानुसार भुगतान प्रक्रिया पर अमल नहीं किए जाने की आशंका पर डीएम के निर्देश पर जिला पंचायत राज अधिकारी नीरज कुमार सिन्हा ने संबंधित पंचायतों को नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन

जांच कमेटी में रहेंगे यह अधिकारी
जांच को जिला परियोजना प्रबंधक, सहायक प्रबंधक, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन एवं नौ ब्लॉकों के एडीओ नामित किया है। सभी से दस दिन के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन ग्राम पंचायतों ने कार्यकाल समाप्त होने से कुछ दिन पहले दस लाख रुपये से अधिक के भुगतान किए हैं, उनकी जांच डीएम के आदेश पर की जा रही है। इसके लिए कमेटी बनाई गई है। यह कमेटी जांच करेगी। -नीरज कुमार सिन्हा, डीपीआरओ।
जांच के दायरे में आईं पंचायतें और भुगतान की गई धनराशि
फिरोजाबाद ब्लाक की ग्राम पंचायतें
चंद्रवार - 42.29 लाख रुपये
नागऊ - 21.74 लाख रुपये
अलीनगर कैंजरा - 30.62 लाख रुपये
जरौली कलां - 15.43 लाख रुपये
शिकोहाबाद ब्लाक की ग्राम पंचायतें
हरैया - 46.64 लाख
असवा - 19.78 लाख
नारखी ब्लाक की ग्राम पंचायतें
रैपुरा - 14.61 लाख
नारखी ताल्लुका - 14.53लाख
नारखी धौकल - 14.47 लाख
मोहम्मदी - 13.53 लाख
हाथवंत ब्लाक की ग्राम पंचायतें
दिनौली गौरवा - 17.21 लाख रुपये
प्रतापपुर - 17.21 लाख रुपये
खैरगढ - 16.41लाख रुपये
कनवारा - 14.61लाख रुपये
एका ब्लाक की ग्राम पंचायतें
पाढम - 30.98 लाख रुपये
भगनेर- 18.48 लाख रुपये
कछवाई - 16.96 लाख रुपये
मदनपुर, अरांव और टूंडला ब्लाक की ग्राम पंचायतें
भदान - 18.67 लाख
करहरा - 22.37 लाख
पचोखरा - 16.15 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed