फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Panchayat assistants protest demanding 30,000 honorarium and mobile phones

Firozabad News: 30 हजार मानदेय व मोबाइल की मांग, पंचायत सहायकों का प्रदर्शन

Fri, 05 Jun 2026 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 05 Jun 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Panchayat assistants protest demanding 30,000 honorarium and mobile phones
ब्लाक हाथवंत में पंचायत सहायकों ने बीडीओ को सौंपा मांगपत्र। स्रोत संवाद - फोटो : ब्लाक हाथवंत में पंचायत सहायकों ने बीडीओ को सौंपा मांगपत्र। स्रोत संवाद
फिरोजाबाद/नारखी/खैरगढ़। फिरोजाबाद के नारखी और हाथवंत ब्लॉक में तैनात पंचायत सहायकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को ब्लॉक मुख्यालयों पर जोरदार प्रदर्शन किया और खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को ज्ञापन सौंपा। पंचायत सहायकों ने मांग की कि उनका मानदेय बढ़ाकर 30 हजार रुपये किया जाए, काम की अधिकता को देखते हुए मोबाइल फोन और इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध कराई जाए, तथा सचिवालय में रिकॉर्ड व्यवस्थित रखने के लिए स्टेशनरी मुहैया कराई जाए।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी मांग रखी कि मानदेय का भुगतान प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह में हो और अन्य अतिरिक्त कार्यों के लिए अलग से भुगतान किया जाए। सहायकों ने दो टूक कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक ऑनलाइन हाजिरी का बहिष्कार जारी रहेगा। नारखी ब्लॉक पर प्रदर्शन के दौरान नितिन राजौरिया, मोहित सिंह, रमन यादव, रश्मि कुशवाहा, सुमन देवी, कन्हैया कुशवाहा, सूर्यप्रताप सिंह, कविता सिंह, एकता सिंह, रूबी सिंह, हेमलता सिंह और चंद्रपाल सिंह सहित कई सहायक मौजूद रहे। वहीं, हाथवंत ब्लॉक में बीडीओ को मांगपत्र सौंपने वालों में सुशीला देवी, विशेष कुमार, पूजा देवी, विवेक कुमार, पूनम सिंह और रवि कुमार आदि मुख्य रूप से शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed