फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   panchaayat chunav,Gram Panchayat Election,panchayat election result,panchayatiraj.up.nic.in,panchayatiraj news

प्रधान, बीडीसी, जिला पंचायत सदस्य एवं ब्लाक प्रमुख पद पर आई 904 आपत्तियां निरस्त, आरक्षण की अंतिम सूची जारी

Fri, 26 Mar 2021 07:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 07:31 PM IST
विज्ञापन
panchaayat chunav,Gram Panchayat Election,panchayat election result,panchayatiraj.up.nic.in,panchayatiraj news
फिरोजाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आरक्षण पर आईं 904 आपत्तियों को निरस्त करने के साथ अंतिम सूची को जिला प्रशासन ने बृहस्पतिवार की देर रात अपलोड कर दिया। विकास भवन स्थित डीपीआरओ कार्यालय में फाइनल सूची अपलोड किए जाने का क्रम बृहस्पतिवार देर रात तक चलता रहा। शुक्रवार की सुबह पंचायतीराज विभाग की साइट पर कई प्रत्याशी अपनी पंचायत, वार्ड की सूची जांच करते दिखे। अंतिम सूची देखकर कई लोग निराश हैं।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिले की 564 प्रधान, 7196 ग्राम पंचायत सदस्य एवं 817 क्षेत्र पंचायत सदस्य के साथ 33 जिला पंचायत सदस्य एवं नौ ब्लॉक प्रमुख पद की जिला प्रशासन ने 20 मार्च को आरक्षण की अंतिम सूची जारी की थी। सूची पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया था। इस दौरान जिला प्रशासन को 904 आपत्तियां प्राप्त हुईं। काफी संख्या में आपत्तियों के आ जाने के कारण आरक्षण में कुछ बदलाव की उम्मीद लोग लगाए बैठे थे।
विज्ञापन

लेकिन प्रशासन ने बृहस्पतिवार की देरशाम तक सभी 904 आपत्तियों को भी निस्तारित करते हुए अंतिम सूची जारी कर दी। मतलब साफ है कि 20 मार्च को जारी अंतिम आरक्षण में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया है। डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा ने कहा कि आरक्षण पर प्रधान पद की सर्वाधिक 818 व जिला पंचायत सदस्य पद की 85 एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की दस एवं ब्लॉक प्रमुख पद की एक आपत्ति आई थी। इन आपित्तयों में कोई स्वीकार योग्य नहीं थी। इसके साथ ही आरक्षण की अंतिम सूची जारी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed