{"_id":"fad0a9916ca62f4c6698ac9df3f84d2f","slug":"pain-go-public-the-government-declared-achievements-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता का जाना दर्द, सरकार की बताई उपलब्धियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता का जाना दर्द, सरकार की बताई उपलब्धियां
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sun, 10 Jan 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष हिकमत उल्ला खां और शिकोहाबाद विधायक ओमप्रकाश वर्मा ने अब्बास नगर पहुंचकर जनसमस्याएं सुनी। यहां बिजली से झुलसे लोगों का हालचाल भी पूछा। विधायक ओमप्रकाश ने सरकार से जल्द से जल्द आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। क्षेत्रोें में भ्रमण करके सांसद अक्षय यादव द्वारा कराए गए कार्यों से जनता को अवगत कराया।
पूर्व महानगर अध्यक्ष हिकमत ने सांसद अक्षय यादव के द्वारा कराए गए विकास कार्य को जनता के बीच बताया। युवजन सभा महानगर अध्यक्ष बंटू कठेरिया और असलम परवेज ने कहा कि सांसद अक्षय यादव के अथक प्रयासों के दम पर फीरोजाबाद में विकास की गंगा बह रही है। इससे आगमी 2017 के विधनसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी की पुन: मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनेगी। जनसंपर्क के दौरान असलम अब्बासी, इश्तयाक अब्बासी, यासीन खां, अब्दुल कय्यूम राइन, राजू अंबाज, अय्याज खान, मासीन खां, वकील खां, हाजी मटरू, सैफ उल्ला, अब्दुल शहीद आदि उपस्थित रहे।