फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Overnight aroused , even tormented day

रात भर जगाया, दिन में भ्ाी सताया

Mon, 11 May 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला, फीरोजाबाद Updated Mon, 11 May 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
Overnight aroused , even tormented day
बिजली संकट ने रातभर जनता को रुलाया तो मेंटीनेंस और फाल्ट के कारण दिन भर बत्ती गुल रही। घंटों तक बिजली न आने के कारण शहर में हाहाकार मचा रहा। घरों में लगे इनवर्टर भी ठप हो गए। बिजली के अभाव में लोग गला तर करने को भी तरस गए।
विज्ञापन

 

मई माह आते ही जनपद में बिजली संकट खड़ा हो गया है। मुरादाबाद से रात्रि के समय होने वाली रोस्टिंग ने एक ओर जहां लोगों की नींद उड़ा दी है तो वहीं दिन में स्थानीय स्तर पर विद्युत विभाग द्वारा शहर में जगह-जगह मेंटीनेंस कार्य कराए जाने को लेकर सुबह से शाम तक बिजलीघर से आपूर्ति बंद रखी जा रही है। स्टेशन रोड पर दूसरे दिन भी नई केबिल डालने का काम चलता रहा। वहीं फायर ब्रिगेड कार्यालय के निकट भी ट्रांसफार्मर का मेंटीनेंस कार्य कराया गया। वहीं अन्य क्षेत्रों में भी मेंटीनेंस कार्य जारी रहा।
विज्ञापन


 ऐसे हालात में लोगों का दिन का चैन व रात की नींद पूरी तरह उड़ गई है। बिजली न होने के कारण राहत पाने को लोग देर रात्रि तक खुली छतों एवं सड़कों पर घूमने को विवश हैं। भीषण में छोटे बच्चों व बुजुर्गों को खासी परेशानी का सामना पड़ रहा है। घंटों तक बिजली के अभाव में घरों में लगे इनर्वटर ठप हो गए। बाजार में घंटों तक जेनरेटर धड़धड़ाते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स--
घंटों आपूर्ति बाधित, अफसर अनजान
सोमवार को शहर में कई क्षेत्रों में मेंटीनेंस कार्य के चलते सुबह से शाम तक कई मोहल्लों की बिजली गुल रही। इससे शहर में हाहाकार मच गया। बिजली के अभाव में लोग ठंडे पानी को भी तरस गए। घरों में लगे इनवर्टर जवाब दे गए। गौरतलब है कि घंटों बिजली गायब रहने के बाद भी विभाग के जिम्मेदार एसडीओ, जेई मामले से अनजान रहे। बिजली कब गई, कब तक आएगी, इस संबंध में कोई जवाब नहीं दे सका।

कार्यालयों में प्रभावित हुआ कामकाज
भीषण गर्मी के साथ बिजली संकट के चलते अब सरकारी प्राइवेट कार्यालय में भी कामकाज प्रभावित होने लगा है। नगर निगम में बिजली के अभाव में अधिकारी, कर्मचारी गर्मी से परेशान नजर आए। वहीं कर्मचारी कामकाज छोड़कर राहत पाने को खुले में चहल कदमी करते नजर आए।


शहर भर में गहराया पेयजल संकट
बिजली के अभाव में शहर भर में पेयजल संकट की समस्या विकराल हो गई है। घंटों तक बिजली गुल रहने से नलकूप नहीं चल पा रहे हैं। शहर की अधिकांश टंकियां खाली पड़ी हैं। ऐसे में लोग सुबह ठेलों पर खाली बर्तन रखकर इधर-उधर दौड़ते नजर आते हैं। पेयजल संकट को लेकर कई क्षेत्रों से लोग सोमवार को नगर निगम पहुंचे। समस्या निदान के नाम पर अफसर महज आश्वासन देते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed