{"_id":"69e7b7ec9b8499555207ad26","slug":"over-13000-ticketless-passengers-caught-in-20-days-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-173012-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: 20 दिनों में 13 हजार से अधिक बिना टिकट यात्री पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: 20 दिनों में 13 हजार से अधिक बिना टिकट यात्री पकड़े गए
Tue, 21 Apr 2026 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 21 Apr 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
एक करोड़ से ज्यादा जुर्माना वसूला
टूंडला। रेलवे प्रशासन द्वारा अप्रैल माह में चलाए गए सघन टिकट चेकिंग अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग) हरिमोहन के निर्देशन में 1 से 20 अप्रैल तक टूंडला स्टेशन और विभिन्न ट्रेनों में अभियान चलाकर कुल 13,136 यात्रियों को पकड़ा गया, जिनसे 1,10,74,749 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
इस कार्रवाई के मुख्य आंकड़ों के अनुसार, बिना टिकट यात्रा करने वाले 7,208 यात्रियों से 71,75,768 रुपये और अनियमित यात्रा करने वाले 5,871 यात्रियों से 38,81,020 रुपये वसूल किए गए। इसके अलावा, अनबुक्ड लगेज के 2 मामलों में 1,716 रुपये और धूम्रपान व गंदगी फैलाने वाले 57 व्यक्तियों से 16,245 रुपये का दंड वसूला गया। सीएमआई मनोज कुमार ने बताया कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें, रेल परिसर में स्वच्छता बनाए रखें और कूड़ा निर्धारित डस्टबिन में ही डालें। किसी भी असुविधा की स्थिति में तत्काल रेल अधिकारियों को सूचित करने का भी अनुरोध किया गया है। संवाद