फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Over 1,000 weddings in two days

Firozabad News: दो दिन में एक हजार से अधिक शादियां

Fri, 31 Oct 2025 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 31 Oct 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Over 1,000 weddings in two days
 टूंडला में देवोत्थान पर गन्ने खरीदते लोग संवाद - फोटो : टूंडला में देवोत्थान पर गन्ने खरीदते लोग संवाद
फिरोजाबाद। सनातन धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण देवोत्थानी एकादशी आज (शनिवार) मनाई जा रही है। इस एकादशी से ही पिछले चार माह से ठहरे हुए सभी मांगलिक और शुभ कार्य फिर से शुरू हो गए हैं। इस अवसर पर जिलेभर के बाजारों में शुक्रवार से ही जमकर रौनक दिखाई रही। आज और कल विवाह के बड़े मुहूर्त हैं।
विज्ञापन




शनिवार को देवोत्थानी एकादशी है, जिसके साथ ही विवाह का दौर शुरू हो जाएगा। आज (1 नवंबर) और कल (2 नवंबर) को जिलेभर में एक हजार से अधिक शादियां होने का अनुमान है, जिसके चलते शहनाई की गूंज सुनाई देगी। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में मैरिज हॉल, लॉन और सामुदायिक भवनों की बुकिंग पूरी तरह फुल हो चुकी है।
विज्ञापन




बाजारों में खरीदारी का उत्साह

शादी समारोहों के बड़े सीजन के चलते शुक्रवार को बाजारों में जबरदस्त भीड़ रही। शास्त्री मार्केट, चंद्रशेखर आजाद मार्केट, जलेसर रोड और सदर बाजार सहित सभी प्रमुख बाजारों में खरीदारी के लिए ग्राहकों की लंबी लाइन लगी रही। गारमेंट और साड़ियों की दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ रही। सराफा दुकानों पर भी ग्राहक आभूषण खरीदने पहुंचे। जिन घरों में 1 और 2 नवंबर को शादियां हैं, उन्होंने शुक्रवार को शोरूम से 100 से ज्यादा कार और मोटरसाइकिल की डिलीवरी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन






तुलसी-शालिग्राम का विवाह होगा

राधामोहन मंदिर के महंत मोहित शास्त्री ने बताया कि देवोत्थानी एकादशी पर देव जगाने का पूजन शनिवार सुबह 9:13 मिनट के बाद प्रारंभ हो जाएगा। शनिवार को ही तुलसी विवाह होगा, क्योंकि रविवार को तुलसी को छूना निषेध माना जाता है। तुलसी विवाह का शुभ मुहूर्त आज दोपहर 2:46 बजे अमृत चौघड़िया से शुरू हो जाएगा। मान्यता है कि जिन दंपतियों को संतान नहीं होती, वे यदि विधि-विधान से भगवान शालिग्राम और माता तुलसी का विवाह कराते हैं, तो उन्हें संतान की प्राप्ति होती है।




नवंबर-दिसंबर में शुभ मुहूर्त

नवंबर: 18, 19, 21, 22, 23, 24 और 30 तारीख को।

दिसंबर: 1 और 5 तारीख को। इसके बाद 15 जनवरी 2026 के बाद विवाह के मुहूर्त होंगे।




पूजन सामग्री के बढ़े दाम

देवोत्थान एकादशी के पूजन में गन्ने का विशेष महत्व होता है, जिसके कारण बाजार में इसकी मांग बढ़ गई है। बाजार में गन्ना 40 से 80 रुपये तक में बिक रहा था। शुक्रवार को लाल रंग का गन्ना महंगा होने के कारण 80 रुपये तक में बिक, जबकि देशी गन्ना 25 से 50 रुपये में उपलब्ध हुआ। पूजन में उपयोग होने वाला सिंघाड़ा 30 रुपये प्रति किलोग्राम और शकरकंदी 70 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकी। इधर, सहालग शुरू होने से गेंदा एवं गुलाब के फूलों की डिमांड भी बढ़ गई है।



सामूहिक विवाह समारोहों की धूम

देवोत्थान एकादशी पर विभिन्न सामाजिक संस्थाएं सामूहिक विवाह समारोहों का आयोजन कर रही हैं। लवकुश कल्याण समिति रामप्रकाश कुशवाह आदर्श विद्यालय में 17 कन्याओं का विवाह कराएगी। खाटू श्याम सेवा समिति कोटला रोड स्थित राधाकृष्ण गार्डन में 43 जोड़ों का विवाह कराएगी। समाज कल्याण विभाग की ओर से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 2 नवंबर को विकास भवन के पीछे स्थित नर्सरी प्रांगण में 363 कन्याओं (88 मुस्लिम और 275 हिंदू कन्याएं) का विवाह कराया जाएगा।






टूंडला में भी देवोत्थान की पूर्व संध्या पर खूब हुई खरीदारी

टूंडला। आज घर-घर में सोते हुए देवों को जगाया जाएगा। देव जगने के साथ ही लोगों के घरों में रुके हुए मंगल कार्यों का शुभारंभ हो जाएगा। देवों के आथिति सत्कार के लिए शुक्रवार की शाम गन्ने, मूली, सिंघाड़ा आदि की जमकर खरीदारी की गई। शनिवार को सबसे बड़ा साहलग होने पर सब्जी आदि के दामों में भारी बढ़ोतरी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed