{"_id":"68c44a90e1c1ff5b4905edae","slug":"ordnance-equipment-factory-got-first-place-in-the-country-in-environmental-protection-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-156046-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: पर्यावरण संरक्षण में आयुध उपस्कर निर्माणी को मिला देश में पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: पर्यावरण संरक्षण में आयुध उपस्कर निर्माणी को मिला देश में पहला स्थान
Fri, 12 Sep 2025 10:00 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 12 Sep 2025 10:00 PM IST
विज्ञापन
10, टूंडला की आयुध उपस्कर निर्माणी में जानकारी देते मुख्य वन संरक्षा अधिकारी अनिल पटेल। संवाद
टूंडला। आयुध उपस्कर निर्माणी हजरतपुर में शुक्रवार पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक समारोह आयोजित किया गया। समारोह में निर्माणी द्वारा कराए गए पेड़ों की गणना और जैव विविधता सर्वेक्षण की जानकारी दी गई। देश की सभी आयुध फैक्ट्रियों में पहला स्थान मिलने पर सराहना की गई।
समारोह का शुभारंभ आयुध फैक्ट्री बोर्ड के सदस्य डीवीके राव व आगरा मंडल के मुख्य वन संरक्षक अनिल पटेल ने किया। डीवीके राव ने कहा कि हजरतपुर आयुध निर्माणी द्वारा पेड़ों की गणना और जैव विविधता सर्वेक्षण कराना पूरे देश की फैक्ट्रियों में गर्व की बात है। मुख्य महाप्रबंधक अमित सिंह ने कहा कि निर्माणी प्रबंधन की जिम्मेदारी है कि कर्मचारियों व निवासियों को प्रदूषण मुक्त और बेहतर पर्यावरण प्रदान किया जाए। सर्वेक्षण करने वाली संस्था बायोडायवर्सिटी रिसर्च एंड डवलपमेंट सोसाइटी के प्रमुख डाॅ. केपी सिंह ने बताया कि ताज ट्रिपेजियम क्षेत्र की निर्माणी के लगभग 55 हेक्टेयर क्षेत्रफल में किए गए सर्वेक्षण में 63 प्रजातियों के कुल 3295 वृक्ष पाए गए हैं। कार्यक्रम में महाप्रबंधक राजेश कुमार, अतिरिक्त महाप्रबंधक एसके मीना, उप महाप्रबंधक विपुल अवस्थी, पीके बेहरा उपस्थित रहे।